दीपावली के दिन शराबी ने खुद पर चलाया चाकू, पत्नी से विवाद होने पर शराब के नशे में सुसाइड की कोशिश, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
Drunk man stabbed himself on Diwali day, attempted suicide under the influence of alcohol after a dispute with his wife, condition critical, hospitalized
बिलासपुर : दिवाली पर शराबी ने खुद पर चाकू मार लिया. जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया. खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया. उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरजू बगीचा निवासी दुर्गेश साहू और उसका छोटा भाई मुकेश सारथी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर रहता है. मुकेश सिंधी कॉलोनी स्थित किराना दुकान में काम करता है. सोमवार को शराब के नशे में उसने खुद को चाकू मार लिया. आसपास के लोगों की मदद से दुर्गेश सारथी ने उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि मुकेश सोमवार को दिवाली पर्व पर शराब पीकर घर पहुंचा था. इस पर उसकी पत्नी मंजू ने उसे पर्व के दिन शराब पीने से मना किया था. इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा शुरु हो गया. इस दौरान दोपहर में विवाद इतना बढ़ा कि शराब के नशे में मुकेश ने खुद पर चाकू से वार दिया. उसने अपनी छाती और पेट में चाकू घोंप दिया. जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया.
दुर्गेश सारथी ने बताया कि उसका भाई मुकेश शराब पीने का आदी है. सोमवार को उसे जानकारी मिली कि उसने अपनी पत्नी से विवाद किया. जिसके बाद वो खुद को चाकू मार लिया. इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर परिजन से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



