जमीन विवाद के चलते पिता-पुत्र ने किया अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, आरोपी ओमशंकर और जोहित राम गिरफ्तार

Due to land dispute, father and son attacked a middle aged man, admitted in hospital, accused Omshankar and Johit Ram arrested

जमीन विवाद के चलते पिता-पुत्र ने किया अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, आरोपी ओमशंकर और जोहित राम गिरफ्तार

रायगढ़/खरसिया : रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में जमीन विवाद गंभीर घटना में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच तनाव के दौरान पिता-पुत्र ने पड़ोसी अधेड़़ व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. खरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चपले निवासी विमला पटेल उम्र 43 साल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके चपले डीपापारा स्थित मकान के पास ही ओमशंकर पटैल का मकान है. जमीन के सीमांकन को लेकर ओमशंकर और उनके पिता जोहित राम पटैल पहले भी कई बार विवाद कर चुके थे.
18 अगस्त की शाम विमला के पति पुरुषोत्तम पटैल और जेठ कमल प्रसाद पटैल उम्र 55 साल मकान के सामने गेट लगवा रहे थे. तभी ओमशंकर और उनके पिता जोहित राम मौके पर पहुंचे और गेट लगाने से मना करते हुए विवाद शुरु कर दिया. तनाव बढ़ने पर ओमशंकर ने अपनी दुकान से चाकू लाकर कमल प्रसाद पर हमला कर दिया. हमले के दौरान कमल प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में खरसिया पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ओमशंकर की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया. और दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 451/2025 दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
ओमशंकर पटैल पिता जोहित राम पटैल उम्र 33 साल
जोहित राम पटैल पिता स्व बुलाउ राम पटैल उम्र 61 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t