गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या, सुने मकान में ले जाकर बेरहमी से 8वीं की छात्रा का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, बोला- शादी का दबाव बनाई इसलिए कर दिया मर्डर

Girlfriend was murdered, 8th class student was brutally murdered by taking her to Sune's house, accused arrested, said - murder was done due to pressure for marriage

गर्लफ्रेंड की कर दी हत्या, सुने मकान में ले जाकर बेरहमी से 8वीं की छात्रा का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार, बोला- शादी का दबाव बनाई इसलिए कर दिया मर्डर

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका नैंसी गौतम उम्र 14 साल कक्षा आठवीं की छात्रा रोजाना की तरह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल सुबह 8 बजे स्कूल गई थी. शुक्रवार को क्लास खत्म होने क बाद साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी.  2 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई.
परिजन उसके दोस्तों और आसपास के इलाके में खोजने लगे. नैंसी कहीं नहीं मिली. इसके बाद वह स्कूल गए। स्कूल में भी कुछ पता नहीं चला.परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि हम लोग थाने में ही थे, तभी नैंसी के दोस्त का मैसेज आया कि लोको कॉलोनी के एक मकान में नैंसी को कोई मारकर फेंक दिया है.
लोको कॉलोनी स्थित रेलवे के सूने खंडहर मकान में नाबालिग छात्रा मिली. आसपास खून भी बिखरा हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला-अधिकारियों के ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरु की.  पुलिस टीम को अपने सूचना संकलन से हत्या करने वाले का सुराग मिल गया. आरोपी कत्ल कर फरार होकर चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ था. जिसे दबिश देकर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया. 
आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया गया. पुलिस द्वारा रेलवे कॉलोनी सेंट्रल स्कूल के पीछे मनेंद्रगढ़ निवासी विरेंद्र कुमार उर्फ शनि उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया.
लड़की से आरोपी वीरेंद्र कुमार उम्र 24 साल की पहले से जान पहचान थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि, मृतका शादी का दबाव बना रही थी. जिससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI