ट्रेलर पार्किंग में मिली ड्राइवर की लाश, शराब के नशे में नीचे गिरने पर अज्ञात वाहन के कुचलने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
The driver's body was found in the trailer parking. There is a possibility that he fell down due to intoxication and was crushed by an unknown vehicle, police is investigating
रायगढ़/तमनार : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में टेलर पार्किंग में बुधवार की सुबह एक ट्रेलर ड्राइवर की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह तमनार थाना क्षेत्र में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड गारे पेलमा 4/7 करवाही, बजरमुडा के ट्रेलर पार्किंग में ट्रेलर नम्बर CG04 NV 6898 के ड्राइवर विजय कुमार, निवासी मध्य प्रदेश का उसी की गाड़ी के नीचे मिला है. आशंका जताई जा रही है कि रात में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई होगी. मौके पर मृतक के पेट और चेहरे पर चोटों के निशान देखे गए. जो वाहन द्वारा कुचलने जैसा मालूम हो रहा है.
इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. तमनार पुलिस ने बताया की ट्रेलर चालक के शव मिलने की जानकारी के बाद वे मौके पर पहुंचे. पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
पूछताछ के दौरान साथी ड्रायवरों ने बताया कि विजय कुमार रात में शराब पीकर और खाना खाकर अपने ट्रैलर से नीचे उतरे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



