महिला का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने लिया फौरन सख्त एक्शन, आरोपी चुकेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Edited photo of woman goes viral on social media, police takes immediate action, accused Chukendra Sahu arrested and sent behind bars
बिलासपुर : थाना तोरवा पुलिस ने महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसकी छवि धूमिल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी को सक्ती जिले से पकड़कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जून 2026 को एक महिला ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिचित चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु उम्र 30 साल निवासी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती ने उसकी फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया है. शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने महिला को बदनाम करने और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह कृत्य किया.
तोरवा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन मालखरौदा क्षेत्र में ट्रेस किया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत धारा 77 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
चुकेन्द्र साहू उर्फ प्रांशु उम्र 30 साल निवासी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



