शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की संभागीय बैठक में कड़ी फटकार से बीईओ बेहोश!, मंथन सभागार में अचानक गिर पड़े BEO, मची अफरा-तफरी

Education Minister Gajendra Yadav's reprimand during a divisional meeting leaves the BEO unconscious! The BEO suddenly collapsed in the Manthan auditorium, causing chaos.

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की संभागीय बैठक में कड़ी फटकार से बीईओ बेहोश!, मंथन सभागार में अचानक गिर पड़े BEO, मची अफरा-तफरी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर रहे।इस प्रवास के दौरान जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंथन सभा कक्ष में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के दौरान जिले के शिक्षा ब्लॉक अधिकारी बेहोश होकर गिर गए. यह घटना तब हुई जब शिक्षा मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अलग-अलग विषयों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ले रहे थे. तभी अटैचमेंट मुद्दे पर पूछताछ के दौरान कोटा के बीईओ एन.के. मिश्रा पर मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी सुनते ही बीईओ का BP बढ़ा, कुर्सी से गिरकर बेहोश हो गए.
इस घटना के बाद पूरे बैठक कक्ष में अफरा-तफरी के माहौल निर्मित हो गया. इसी बीच इनको बाहर लाया गया और फौरन अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाने के बाद फिलहाल इनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है.
बैठक में मौजूद कई अधिकारियों ने दबी आवाज़ में कहा कि मंत्री के पहले ही सवाल में इतनी धार थी कि कोई भी हिल जाए…घटना ने पूरे विभाग में हलचल मचा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t