परीक्षा खत्म होते ही स्कूल में 11 छात्राएं अचानक बेहोश, मची अफरा-तफरी, सभी को पहुंचाया अस्पताल, 6 की हालत नाजुक, परिजन और डॉक्टर हैरान
Eleven female students fainted at the end of their exams, causing widespread panic. They were all rushed to the hospital, leaving six in critical condition, leaving family and doctors baffled.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शासकीय हाई स्कूल, मनबासा में छमाही परीक्षा खत्म होने के फौरन बाद 11 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं. इनमें से 6 छात्राओं की हालत नाजुक बताई गई है. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद सभी छात्राओं को आनन-फानन में वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
इस मामले में बीईओ श्याम किशोर जायसवाल ने बताया कि हाईस्कूल की करीब छह-सात बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. कंपकंपी होने और रोने की शिकायत आई थी. जैसे ही शिकायत मिली. उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों, एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में बताया और फौरन स्थानीय चिकित्सक, सीएचओ व उपस्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करके डॉक्टर और नर्सों को भेजा.
इस घटना की खबर मिलने पर एसडीएम ने गाड़ी की व्यवस्था कर बच्चियों को सिविल हॉस्पिटल भिजवाया. शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी और एपीओ ने मिलकर तीन वाहनों में बच्चियों को लेकर वाड्रफनगर के अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बच्चियों के उनके पालकों को भी साथ लाया गया है.
बताया जा रहा है कि अभी पांच बच्चियां सिविल हॉस्पिटल वाड्रफनगर में एडमिट हैं और उनकी तबियत सामान्य हो रही है. इस घटना से जहां एक तरफ बच्चियों के परिजन परेशान हैं. वहीं डॉक्टर यह पता लगा रहे हैं कि आखिर एक साथ इन बच्चियों को यह समस्या आई कैसे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



