रात की सवारी बनी खौफनाक साजिश, बदमाशों ने ऑटो चालक का किया अपहरण, मारपीट कर मांगी 1 लाख की फिरौती, दो गिरफ्तार

Night ride turned into a horrifying conspiracy, miscreants kidnapped auto driver, beat him up and demanded ransom of Rs 1 lakh, two arrested

रात की सवारी बनी खौफनाक साजिश, बदमाशों ने ऑटो चालक का किया अपहरण, मारपीट कर मांगी 1 लाख की फिरौती, दो गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ शहर में बीती रात एक सनसनीखेज अपराध ने स्थानीय प्रशासन और ऑटो चालक समुदाय को हिलाकर रख दिया है. एक ऑटो चालक, जो अपनी रोजमर्रा की तरह सवारी लेकर गया था. उसे सवारी के भेष में आए अपराधियों ने बंधक बना लिया. इस घटना ने न सिर्फ ऑटो चालकों के बीच दहशत फैल गई. बल्कि कोतवाली थाने में भी हड़कंप मच गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बंधक बनाए गए ऑटो चालक के भाई के मोबाइल पर एक वीडियो मिला. इस वीडियो में चालक को गंभीर रुप से घायल हालत में दिखाया गया. जिसने परिवार और ऑटो संघ के सदस्यों को हैरान कर दिया. वीडियो के साथ-साथ अपहरणकर्ता का ऑटो चालक के ही मोबाइल से कॉल भी आया. जिसमें उसने 1 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. अपहरणकर्ता ने सख्त लहजे में कहा कि अगर 2 घंटे के भीतर यह रकम नहीं दी गई. तो चालक की जान ले ली जाएगी.
इस धमकी ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया. बता दें ऑटो चालक विजय यादव उर्फ गोलू उम्र 38 साल निवासी गोपालपुर थाना चक्रधरनगर बीती रात साढ़े 10 बजे स्टेशन के ऑटो स्टैंड में सवारी की तलाश में खड़ा था. तभी दो युवक आए और पुसौर क्षेत्र में जाने को कहा. जिस पर ऑटो चालक उन्हें बताए हुए पते पर ले गया. जैसे ही वो वहां पहुंचा. दोनों युवक ने उस पर बीयर की बॉटल से सर पर हमला बोल दिया. जिससे ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. दोनों आरोपी उसे गमछा से बांधकर उसका वीडियो बनाकर ऑटो चालक के परिजनों को भेजकर एक लाख रुपए फिरौती की रकम मांगी.
घटना की जानकारी मिलते ही ऑटो चालकों की भीड़ कोतवाली थाने पहुंची. जहां उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई और अपने साथी की सुरक्षित रिहाई की मांग की.
कोतवाली पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और फौरन जांच शुरु कर दी. पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी मदद ली. और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमे आरोपियों के चेहरे साफ हो गए. जिसके बाद एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. जो इस मामले की तह तक जाने और बंधक चालक को सुरक्षित छुड़ाने के लिए परिजनों के साथ पुसौर क्षेत्र तुरंत रवाना हुई.मगर वहां पहुंचने से पता चला कि आरोपी ऑटो चालक से को उसके पास रखे 500 रुपये और एक विवो मोबाइल फोन लूट ऑटो चालक को छोड़कर फरार हो चुके थे.
जिसके बाद जांच में सामने आया कि लिटाईपाली निवासी प्रकाश सिदार उम्र 25 साल वारदात में शामिल है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी.
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टंगिया, आरोपियों के कपड़े सहित अन्य सामग्री बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
इस तरह की घटनाएं ऑटो चालकों के लिए एक बड़ा खतरा बन रही हैं, क्योंकि ड्राइवर अपने पेशे के दौरान अक्सर अकेले और असुरक्षित होते हैं.
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रकाश सिदार पिता खेमराज सिदार उम्र 25 साल ग्राम लिटाईपाली, थाना पुसौर
2. एक नबालिग बालक
जप्त- आहत का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल टंगिया, घटना के समय पहने कपड़े
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB