पिता ने किया जबरन दुष्कर्म, दरिंदा बाप गिरफ्तार, इधर बेटी से रेप करने वाले आरोपी युवक के साथ पीड़िता को छोड़ खुद मां ने रचा ली शादी
Father forcibly rapes daughter, brutal father arrested; here the mother abandons the victim and marries the accused youth who raped her.
पिता ने किया जबरन दुष्कर्म, दरिंदा बाप गिरफ्तार
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया घटना के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है. जहां महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की बालिका अपने माता-पिता और दो छोटे भाईयों के साथ रहती थी. उसकी मां दूसरे के घर काम में जाती और उसका पिता घर पर ही रहकर कुछ काम नहीं करता था. अपने बच्चों के साथ अक्सर किसी न किसी बातों पर मारपीट किया करता था. जहां 26 जनवरी 2023 को बालिका नया कपड़ा पहनकर अपनी सहेलियों के साथ पार्क में घूमने पहुंची और फोटो खींचा रही थी. तभी उसके पिता ने उसे देख लिया और जब वह घर पहुंची.
उसके अगले दिन जब घर में बालिका की मां और दोनों भाई नहीं थे. तो उसका पिता उसे चिल्लाने लगा और मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. बालिका ने उसका विरोध किया. तो उसे जान से मारने की धमकी देकर पूरे परिवार को मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद जब भी घर में कोई नंही रहता तब उसके पिता उसके साथ जबरन सेक्स करते थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
संतकबीरनगर में बेटी से रेप करने वाले आरोपी युवक के साथ पीड़िता को छोड़ खुद मां ने रचा ली शादी
संतकबीरनगर : संतकबीरनगर में दुष्कर्म पीड़िता की मां ने पहले आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. बाद में वह बेटी को किनारे कर आरोपित के चक्कर में फंस गई. पहले उसने आरोपित से संबंध बनाए फिर उससे शादी कर ली. इस बीच आरोपित उसकी बेटी को भी हवस का शिकार बनाता रहा. रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह मामला पुलिस के सामने आया तो हर कोई दंग रह गया.
यह न सिर्फ एक बेटी की चीख है. बल्कि उस भरोसे के टूटने की कहानी है. जहां सुरक्षा और सहारे के नाम पर सबसे बड़ा धोखा घर के भीतर से मिला. आरोपित को उसके किए की सजा दिलाने के लिए लड़ रही नाबालिग किशोरी अब जवान हो चुकी है.
18 साल की युवती पिता के साथ कोतवाली थाने में पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग उम्र में दुष्कर्म करने वाले युवक को उसकी अपनी मां ने ही संरक्षण दिया और आरोपित के साथ न सिर्फ संबंध बनाए बल्कि शादी कर साथ में रह रही है.
पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2021 में उसकी मां ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. यह मामला अभी विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में लंबित है और आरोपित फरार चल रहा है. जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है. पीड़िता के दावे के मुताबिक उसकी मां उसी आरोपित के साथ अवैध तरीके से शादी कर ली और अब उसी के साथ रह रही है.
युवती ने बताया कि आरोपित युवक ने उसके नाबालिग होने के दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाता रहा. विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं. युवती ने कहा मैं मदद के लिए चीखती रही. लेकिन मां ने भी मेरी आवाज नहीं सुनी.
पीड़िता का कहना है कि उस दौरान पिता मुंबई में मजदूरी करने गए हुए थे. अक्टूबर 2025 में जब घर लौटे. तब वह किसी तरह आरोपित के चंगुल से भाग निकलने में सफल हुई और पिता को सारी कहानी सुनाई.
घटना सुनकर पिता आक्रोशित हाे उठे और गत 27 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई. इसी बीच पांच नवंबर को एक पुराने मामले में वांछित पिता कोर्ट में हाजिर होने गए तो उन्हें जेल भेज दिया गया.
पिता के जेल से बाहर आने की वह प्रतीक्षा करती रही. पिछले दो दिसंबर को पिता जेल से रिहा हुए. घर लौटने के बाद पीड़िता ने पिता को पूरी घटना विस्तार से बताई. फिर दोनों ने मिलकर कोतवाली पहुंचकर आरोपित और मां के खिलाफ तहरीर दी.
कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने कहा तहरीर मिल गई है. मामला बेहद संवेदनशील है. जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



