अविवाहित युवती ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म, पुलिस ने दर्ज किया बयान, पंचर बनाने वाले 35 वर्षीय युवक का युवती एक साल से लिव-इन रिलेशन
Unmarried woman gives birth to a healthy baby, police record statement; 35-year-old puncture repairer has been in live-in relationship with the woman for a year
कोरबा : कोरबा में एक अविवाहित युवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवती का बयान दर्ज किया है. यह कार्रवाई अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर की गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के बैकुंठपुर बरबसपुर निवासी 35 साल का मोहन यादव को कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र की एक युवती से प्रेम हो गया था. मोहन साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था. जहां युवती किसी काम से गई थी और उनकी जान-पहचान हुई. यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. करीब एक साल पहले दोनों अपने घरों से भाग गए और कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे. मोहन ने वहां भी साइकिल रिपेयरिंग का काम शुरु कर दिया. दोनों बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई.
बुधवार सुबह युवती को प्रसव पीड़ा हुई. जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. यहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो भेजा. जिसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज किया.
युवती आठवीं पास है और समय-समय पर मजदूरी का काम करती है. युवक भी आठवीं पास है. दोनों एक साथ जीवन यापन कर रहे हैं. लेकिन बिना शादी के बच्चा होने के बाद अब उनके सामने कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि घर से भागने के बाद से उन्होंने अपने परिवारों से कोई संपर्क नहीं किया. उनके पास मोबाइल भी नहीं है. इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद संबंधित थाना चौकी को इसकी जानकारी दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



