घर से लापता ग्रामीण की तालाब किनारे मिली लाश, परिवार में चीख-पुकार, इधर ठंड से हुई पहली मौत, बस स्टैंड से शव बरामद
The body of a missing villager was found near a pond, leaving the family in tears. The first reported death due to cold was reported here, and the body was recovered from a bus stand.
घर से लापता ग्रामीण की तालाब किनारे मिली लाश
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में एक ग्रामीण की लाश गांव के तालाब के पास मिली। रात में वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा. सुबह पतासाजी करने पर उसकी लाश देखी गई. मामले की खबर पर पुलिस आगे की जांच में जूट गई है. घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बरपाली का रहने वाला विनोद कुमार राठिया 42 साल बुधवार की रात को अपने घर से निकला था. इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा. सुबह उसके परिजन विनोद कुमार राठिया की तालाश में निकले. तो उन्होंने देखा कि गांव के जोबा तालाब के पास उसकी लाश पड़ी है.
जिसके बाद उसके परिजनों ने मामले की खबर गांव के सरपंच रामकृष्ण राठिया को दी. जहां थोड़े ही देर में अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी. तो मौके पर काफी तादाद में लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की खबर पुलिस को दी गई.
खबर पर पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरु कर दी. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. बताया जा रहा है कि उसके शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है और रात में वह शराब पीने के बाद घर नहीं जा सका. हांलाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी मौत का खुलासा हो सकेगा. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
ठंड से हुई पहली मौत, बस स्टैंड से शव बरामद
अंबिकापुर : अंबिकापुर में खुले में सोए एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई. उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. शव पुराने बस स्टैंड के पास मिला. मंगलवार को वह पुराने बस स्टैंड इलाके में देखा गया था. आशंका है कि वह भीख मांगकर गुजारा करता था और उसके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे.
मंगलवार शाम लोगों ने उसे खुले में पड़ा देखा और फौरन पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई. बता दें कि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर इन चार संभाग के दो से तीन पॉकेट में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
7 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया है. जिनमें मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं. मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



