दिल दहला देने वाली वारदात, बच्चों के सामने ताबड़तोड़ वार, प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से हमला कर उतारा मौत के घाट, चरित्र शंका बनी वजह, पति गिरफ्तार

A shocking incident, a man attacked his pregnant wife with a crowbar in front of the children, killing her; suspicion of her character became the reason; the husband was arrested.

दिल दहला देने वाली वारदात, बच्चों के सामने ताबड़तोड़ वार, प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से हमला कर उतारा मौत के घाट, चरित्र शंका बनी वजह, पति गिरफ्तार

बिलासपुर/कोनी : कोनी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दिल को चीर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया. मामूली कहासुनी के बाद एक शौहर (पति) ने अपनी बीवी पर सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और वारदात के बाद फरार हो गया. यह दिलफ़रेब घटना दंपत्ति के तीन मासूम बच्चों के सामने हुई. जिनमें से पांच साल के बच्चे ने दौड़कर अपनी नानी को पूरी घटना बताई.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी की रहने वाली संतोषी केवट बीते दो महीनों से अपने मायके—कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी—में पति जितेंद्र केवट और तीनों बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर रही थी.
बुधवार की रात खाना खाने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरु हुआ. यह बहस देखते ही देखते इतना तूल पकड़ गई कि आरोपी पति का ग़ुस्सा क़ाबू से बाहर हो गया.आक्रोशित (ग़ुस्से में डूबा) जितेंद्र ने घर में रखे सब्बल से संतोषी पर लगातार वार करने शुरू कर दिए। संतोषी ख़ून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी.
वारदात के दौरान पांच वर्षीय बच्चा अपनी मां को बचाने की कोशिश करता रहा. मगर बेक़ाबू पिता ने एक न सुनी. बच्चे की चीख़-पुकार के बावजूद आरोपी ने बेरहमी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला.
वारदात के बाद बच्चा रोते हुए पास में ही रहने वाली अपनी नानी के घर पहुंचा. और हाँफते हुए पूरी घटना बता दी. नानी जब मौके पर पहुंची तो संतोषी लहूलुहान (ख़ून में सनी) हालत में मृत पड़ी थी. यह नजारा देखकर घरवालों में मातम और पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
खबर मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने हत्या का मुक़दमा दर्ज कर आरोपी पति जितेंद्र केवट को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि संतोषी के तीन छोटे बच्चे इस दर्दनाक घटना के वक़्त घर में ही मौजूद थे. जिनके सामने उनकी मां की जान ले ली गई. पुलिस बच्चों के बयान भी दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है.
लोफंदी निवासी संतोषी केंवट उम्र 30 साल की शादी 6-7 साल पहले तखतपुर के खपरी के रहने वाले जितेंद्र केंवट के साथ हुई थी. उनकी एक 5 साल की बेटी है. उसकी पत्नी गर्भवती हो गई. जिसके कारण वो दो महीने से अपने ससुराल लोफंदी में रह रहा था. जितेंद्र अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था. जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता था.
10 दिसंबर की रात दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे.   वहीं, सास-ससुर, साली और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे. करीब 12.30 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इस दौरान जितेंद्र ने अपनी पत्नी पर सब्बल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t