पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने सब्जी छीलने वाला पीलर से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Due to an old rivalry, a cousin attacked a man with a vegetable peeler, police arrested the accused Prahlad and sent him to jail.

पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने सब्जी छीलने वाला पीलर से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिडमिडा डीपापारा में आपसी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर चाकूनुमा हथियार से हमला कर फरार आरोपी को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता श्रीमती संतोषी चौहान पति अशोक चौहान उम्र 40 साल ने 6 नवंबर 2025 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन शाम को उनके पति अशोक चौहान को रिश्ते के देवर प्रहलाद चौहान द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मां-बहन की अश्लील गालियां दी जा रही थीं. विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से नाक और पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाई.
महिला के लिखित आवेदन पर थाना जूटमिल में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 394/2025 धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया. जांच के दौरान घायल अशोक चौहान का मेडिकल परीक्षण कराया गया. जिसमें एक्स-रे एवं सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी गई. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिसे मुखबीर की खबर पर गिरफ्तार किया गया.
आरोपी प्रहलाद चौहान पिता जयपाल चौहान उम्र 37 साल निवासी मिडमिडा थाना जूटमिल रायगढ़ के मेमोरेंडम पर सब्जी छीलने वाला पीलर (छिलनी) जब्त किया गया, जिससे उसने वार करना स्वीकार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक श्री प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल प्रधान आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t