तीन दिनों से लापता युवक की जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The rotten body of a youth missing for three days was found in the forest, sensation spread in the area, suspicion of murder, police engaged in investigation

तीन दिनों से लापता युवक की जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : सरगुजा जिले के मैनपाट के घने जंगलों में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सूरज उर्फ बबलू यादव के रु प में हुई है. जो बीते तीन दिन से लापता था. बदबू फैलने पर जब ग्रामीणों ने जंगल में जाकर देखा. तो वहां युवक का शव पड़ा मिला. मामले की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. 
मिली जानकारी के मुताबिक़  सूरज यादव ग्राम बरडांड (चोरकीपानी) का रहने वाला था. वह 31 मई की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था. जिसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसे आसपास के इलाकों में तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. तीन दिन बाद सोमवार को ग्रामीणों को जंगल से तेज बदबू आई. जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था. घटनास्थल पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB