प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छग में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल -दीपक बैज, कड़ी कार्यवाही की जाए -रामकृष्ण ध्रुव

Even journalists are not safe in the state, there is an atmosphere of fear in Chhattisgarh including the capital due to murder, robbery and rape - Deepak Baij, strict action should be taken - Ramkrishna Dhruv

प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छग में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल -दीपक बैज, कड़ी कार्यवाही की जाए -रामकृष्ण ध्रुव

प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, राजधानी सहित छग में हत्या, लूट, बलात्कार के कारण डर का माहौल -दीपक बैज

रायपुर : बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुये कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है. प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है. राजधानी से शुरु हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है. मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गई. प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है।.पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है. पत्रकार का शव साय राज में सेप्टिक टैंक में मिल रहा है.
48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 48 घंटे में राजधानी में पांच हत्या की घटना हुई है. रोज हो रही हत्याओं से पूरे प्रदेश में डर का माहौल है. प्रदेश में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है. जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है. प्रदेश के सभी जिलों में रोज हत्या हो रही है. राजधानी रायपुर में औसतन रोज तीन हत्या हो रहे हैं. हर शहर में ऐसा कोई दिन नहीं होता. जब भयावह हत्या की एक-दो घटनाएं न होती हो. अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मार रहे हैं. पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है.
रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म
रोज हो रहे सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश शर्मसार है. पूरे प्रदेश में नागरिकों को भय के माहौल में जीवन जीना पड़ रहा है. साय सरकार के राज में महिलाओं के प्रति अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गयी है. मासूम बच्चियों के साथ घृणित दुराचार की घटनाएं बढ़ गयी हैं. रोज समाचारों में प्रदेश भर में तीन से चार मासूब अबोध बच्चियों के साथ तथा सामूहिक दुराचार की घटनाओं की खबरें सामने आ रही है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था है ही नही. इसलिए अपराधिक घटनाये बढ़ रही है. सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है. प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है. अब तो हत्या, अपराध की घटनाये बर्दाशत के बाहर हो गयी है. सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है. मुख्यमंत्री से सरकार नही संभल रहा, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं, हत्यारों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्यवाही -रामकृष्ण ध्रुव

गरियाबंद : बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव ने कड़ी निंदा करते हुए कहा प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है. प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुका है.
ध्रुव ने कहा बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अभुतपूर्व क्षति है. इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए. प्रदेश की बिगड़ चूकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पत्रकार को अपने निष्पक्ष पत्रकारिता की किमत जान देकर चुकानी पड़ रही है और राज्य के भाजपा सरकार कुम्भकर्णीय निंद में सोई हुई है. ध्रुव ने मांग किया कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाये जिससे पत्रकार निष्पक्षता से अपना काम कर सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI