CM विष्णुदेव साय आज गरियाबंद में 338 करोड़ से ज्यादा के कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन, गाड़ियों के पार्किंग के लिए रुट चार्ट जारी

CM Vishnudev Sai will inaugurate and perform Bhoomi Pujan for several development works worth more than Rs 338 crore in Gariaband today, route chart released for parking of vehicles

CM विष्णुदेव साय आज गरियाबंद में 338 करोड़ से ज्यादा के कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन, गाड़ियों के पार्किंग के लिए रुट चार्ट जारी

गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार 5 जनवरी को सुबह 11:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राऊंड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:25 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद पहुंचेंगे. फिर दोपहर 12:30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे. दोपहर 2:05 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे. और दोपहर 3:10 बजे गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.  
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन शामिल होंगे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जनवरी को जिला गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को कई विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे. मुख्य कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री 338 करोड़ रूपए से ज्यादा के 193 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे. इनमें 219.03 करोड़ रुपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रुपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं. साथ ही विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण कर हितग्राहियो को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करेंगे.
मुख्यमंत्री द्वारा किये जाने वाले मुख्य लोकार्पण कार्यो में देवभोग – अमलीपदर – उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य। राजिम – पोखरा मार्ग का 24 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से उन्नयन कार्य लम्बाई 20 किलोमीटर, गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी- कांकेर- भानुप्रतापपुर – मानपुर मार्ग 47.60 किलोमीटर का 18 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से उन्नयन कार्य, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत 14 करोड़ रूपये की लागत से सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापना एवं मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र शामिल है.
इसी तरह मुख्य भूमि पूजन कार्यो में 70 करोड़ की लागत से कोपरा – पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक 4 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत का भूमि पूजन, गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का भूमि पूजन कार्य शामिल है. इसी तरह शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद मे 4 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण शामिल है.
इस कार्यक्रम के दौरान राजिम तरफ से एनएच के जरिए आने वाली गाड़ियां मालगांव चौक से कोचवाय मोड़ तक आते हुए कोकड़ी, तवंरबाहरा के तरफ से गुरुकुल कॉलेज में पार्क होंगी. छुरा-फिंगेश्वर से आने वाली गाड़ियां भी कोकड़ी, तवंरबाहरा के तरफ से गुरुकुल कॉलेज में पार्क होंगी. इसी तरह मैनपुर, देवभोग एवं पारागांव तरफ की गाड़ियां देवभोग रोड़ में स्थित कन्या छात्रावास के सामने पार्क होंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

महतारी वंदन योजना में फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों की होगी छटनी, अकाउंट से रिकवरी कर वापस लिए जायेंगे पैसे

महासमुंद : महतारी वंदन योजना के फर्जीवाडे के खुलासे के बाद महासमुंद जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महिला बाल विकास विभाग को आदेश दिया है कि जिले में जितने भी अपात्र लोगों द्वारा महतारी वंदन योजना का फायदा लिया जा रहा हैं. उन सभी को चिन्हांकित कर उनका अकाउंट होल्ड किया जाए. जो अपात्र है उनसे रिकवरी की कार्रवाई कर सरकार के खाते में राशि मजा कराई जाए.
कलेक्टर के आदेश के बाद महासमुंद महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सभी सेक्टर के सुपरवाइजरों को आदेशित कर दिया है कि 25 जनवरी तक सभी हितग्राहियों के फार्म की जांच कर संदेहियों के खाते की होल्ड किया जाए और जो स्वयं से चलकर नाम कटवाने पहुंच रहे हो उनसे शासन की राशि की वापसी पर कार्रवाई करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

राज्य को 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण के लिए किए गए प्रयासों की केंद्र सरकार ने सराहना की. छत्तीसगढ़ सरकार की पहल और इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को 225 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की.
छत्तीसगढ़ सरकार को भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन करने और इसे भूमि रिकॉर्ड से जोड़ने के लिए 150 करोड़ रुपये तथा विरासत रजिस्ट्री को डिजिटल कर आम जनता के लिए सर्च सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 75 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण कार्य की सराहना और इसके लिए दी गई प्रोत्साहन राशि हमारे लिए उत्साहवर्धक है. यह राशि हमारे डिजिटलीकरण प्रयासों को और तेज करेगी. जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का फायदा आसानी से मिल सकेगा.
ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के तहत भू-आधार (विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या) जारी करने, कैडेस्ट्रल नक्शों का सर्वेक्षण और डिजिटलीकरण और कृषक रजिस्ट्री तैयार करने का कार्य किया जा रहा है. इससे किसानों को बैंकिंग सेवा, ऋण और सरकारी योजनाओं का सहजता से फायदा मिलेगा. शहरी क्षेत्रों में ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने के लिए जीआईएस मैपिंग के जरिए भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण किया जा रहा है. यह प्रक्रिया शहरी नियोजन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के साथ ही मास्टर प्लान तैयार करने में मदद करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI