धमतरी के भाजपा कार्यक्रम में अजय चंद्राकर नाराज, मंच पर बैठने से किया इंकार, मंत्री टंकराम वर्मा के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

Ajay Chandrakar expressed displeasure at a BJP event in Dhamtari, refusing to take a seat on the stage; he did not join even when invited by Minister Tankram Verma, sparking discussion within political circles.

धमतरी के भाजपा कार्यक्रम में अजय चंद्राकर नाराज, मंच पर बैठने से किया इंकार, मंत्री टंकराम वर्मा के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

धमतरी : धमतरी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की पदयात्रा के बाद एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था. लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई जब पार्टी के मुख्य वक्ता और वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर मंच पर स्वागत सत्कार के तौर-तरीकों को लेकर खासे नाराज दिखे. अजय चंद्राकर की नाराजगी और मंच पर नहीं बैठने की घटना अब चर्चा का विषय बन गई.
मंच छोड़कर दर्शक दीर्घा में बैठे अजय चंद्राकर
कार्यक्रम में जब अजय चंद्राकर पहुंचे. तो वे मंच पर जाने के बजाय सीधे दर्शक दीर्घा (ऑडियंस गैलरी) में आम कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गए. मंच संचालक द्वारा उनका नाम तीन बार पुकारा गया और मंच पर आने का विनम्र आग्रह किया गया. लेकिन वे ऊपर नहीं चढ़े.
हालात की गंभीरता को देखते हुए कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा को खुद मंच से नीचे उतरना पड़ा. उन्होंने अजय चंद्राकर के पास जाकर उनसे मुलाकात की. हाथ मिलाया और काफी देर तक मनाते हुए मंच पर आने की अपील की.
नाराजगी की वजह: विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा का निधन
जब अजय चंद्राकर से उनकी नाराजगी की वजह पूछी गई. तो उन्होंने अपनी संवेदनशीलता और पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा का दुखद निधन हुआ है. अभी तो उनकी अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि भी संपन्न नहीं हुई है. ऐसे शोक संतप्त माहौल में मंच पर नेताओं का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत किया जाना बिल्कुल भी न्यायसंगत और उचित नहीं है. इसके बाद अजय चंद्राकर ने दर्शक दीर्घा से ही या संक्षिप्त रूप से अपना संबोधन दिया और कार्यक्रम स्थल से फौरन रवाना हो गए.
प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा की सफाई
दूसरी तरफ जब इस घटनाक्रम पर प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा से सवाल किया गया. तो उन्होंने किसी भी तरह की आपसी गुटबाजी या नाराजगी से साफ इंकार कर दिया. मंत्री वर्मा ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है. भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, कर्मठता और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम कर रहे हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb