पानी की कमी से किसान परेशान, रबी फसल के लिए जल की मांग को लेकर किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Farmers worried due to water shortage farmers reached collectorate demanding water for Rabi crop warned of violent agitation
महासमुंद : महासमुंद जिले के ग्राम चरौदा, एम के बहरा, मरार कसीबहरा, हाडाबंद, तेलीबांधा और पड़कीपाली के किसान महासमुंद कलेक्टर से केशवानला जलाशय से रबी फसल के लिए पानी देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे.
किसानों ने कहा है कि ग्राम चरौदा, एम के बहरा, हाडाबंद, तेलीबांधा और पड़कीपाली के किसान रबी फसल बोते हैं. फसल में पानी की कमी की वजह से कीट का प्रकोप फसल में हो जाता है. जिससे किसानों के फसल को भारी नुकसान होता है.
किसानों ने कलेक्टर से जोरदार विरोध करते हुए कहा कि केशवानाला के पानी बाहरी प्रांत बंगाल से आए लोगों को तरबूज लगाने दे दिया जाता है. जो स्थानीय किसानों के साथ नाइंसाफी है. कलेक्टर को किसानों ने कहा कि केशवा नाला का पानी रबी फसल के लिए नहीं दिया गया तो को किसान उग्र आंदोलन करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



