18.52 लाख रुपए की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले महाराष्ट्र के 2 आरोपी समेत कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fraud of Rs 18.52 lakh exposed, police arrested a total of 6 accused including 2 accused from Maharashtra who sold fake SIM cards

18.52 लाख रुपए की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले महाराष्ट्र के 2 आरोपी समेत कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 2 महाराष्ट्र निवासी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 100 से ज्यादा प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बेचे गए सिम कार्ड का उपयोग टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फेक शेयर ट्रेडिंग और कम कीमत में सामान बेचने जैसे बहाने से साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था. अब तक सामने आए मामलों में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के पीड़ितों से करीब 18.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है.
थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है. पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सेवा प्रदाता कंपनियों से जानकारी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई.
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराधियों और उनके नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बरामद प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड का तकनीकी विश्लेषण जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं.
गिरफ्तार आरोपी
1 शिवानंद चौहान पिता लक्ष्मीप्रसाद चौहान उम्र 34 साल पता देवला, नासिक, महाराष्ट्र
2 प्रियेष यादव पिता विनोद यादव उम्र 23 साल पता कामठी, नागपुर, महाराष्ट्र
3 जगमोहन भारती पिता मुक्तावन भारती उम्र 39 साल पता मकान डूण्डा थाना मुजगहन रायपुर
4 नागेश्वर चक्रधारी पिता मूलचंद चक्रधारी उम्र 25 साल पता निमोरा, राखी रायपुर
5 निखिल चावला पिता किशोर चावला उम्र 33 साल पता अमलीडीह, रायपुर
6 बॉबी खत्री पिता महेश खत्री उमर 27 साल पता ओम विहार तेलीबांधा, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t