जात्रा में शामिल होने जा रहे युवकों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, इधर खड़ी ट्रक में जा घुसा मोटरसाइकिल सवार, गई जान

A pickup truck hit two bike riders who were going to attend a fair, one dead, another seriously injured, search for the unidentified person continues

जात्रा में शामिल होने जा रहे युवकों को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर, इधर खड़ी ट्रक में जा घुसा मोटरसाइकिल सवार, गई जान

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के तौरेंगा में एनएच-130 सी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक मैनपुर के जीडार गांव के रहने वाले दो युवक  छैलडोंगरी में आयोजित जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.  फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण में कमी को हादसे की असल वजह बताया जा रहा है.
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा और सड़क नियमों के पालन पर जागरुकता बढ़ाने का कदम उठाने की बात कही है. यह दुखद हादसा छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की गंभीर चुनौती को फिर से उजागर करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गरियाबंद/मैनपुर : इधर दूसरे हादसे में । देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूत ढाबा और गोल्डन ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार हरीश नेताम (उम्र करीब  40 से 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई,
मिली जानकारी के मुताबिक़ मैनपुर से 2 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे में शराब दुकान के सामने एक ट्रक खड़ा हुआ था कि गरियाबंद के तरफ से एक युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर मैनपुर के तरफ तेज रफ्तार आ रहा था.
मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पीछे घुस गया. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. युवक को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, डॉक्टरों ने युवक को मौत डिक्लेयर कर दिया. इस हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी तादाद  में लोगों की भीड़ लग गई.
चश्मदीदों ने हादसे की खबर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत ट्रक से टक्क्र  की वजह से हुई है.
हादसे में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि मृतक ने हेलमेट पहन रखा था. इसके बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी. हादसा रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच का बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t