नहर में तैरते मिला दो दिनों से लापता 24 वर्षीय युवती का शव, लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

The body of a 24-year-old girl missing for two days was found floating in the canal, the body spread sensation in the area, murder or suicide? Police started investigating

नहर में तैरते मिला दो दिनों से लापता 24 वर्षीय युवती का शव, लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़रा नहर में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल धमतरी भेजा. शव को वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, हेमंत साहू, महेंद्र साहू, पप्पू साहू और खिलावन साहू की मदद से अस्पताल लाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे लाल रंग का सलवार-कुर्ती पहनी हुई युवती का शव तैरते हुए देखा. पहचान के प्रयास शुरु किए गए और आखिरकार मृतका की शिनाख्त विंध्यवासिनी वार्ड निवासी सोनल राव सालुंके उम्र 24 साल, पिता संतोष राव के रुप में हुई.
बताया जा रहा है कि सोनल पिछले दो दिनों से लापता थी. और उसके परिजनों ने इसकी गुमशुदगी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी. मृतका धमतरी की एक टोस्ट फैक्ट्री में काम करती थी. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत की वजह का पता लगाने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t