बाइक से मगरलोड के रपटा को पार करते समय बह गया युवक, इधर नाले में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 7 मजदूर बहे, सभी ने तैरकर बचाई जान

A young man was swept away while crossing the Magarlod Rapata on a bike, while 7 labourers riding a tractor-trolley were swept away in the drain, all of them saved their lives by swimming

बाइक से मगरलोड के रपटा को पार करते समय बह गया युवक, इधर नाले में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 7 मजदूर बहे, सभी ने तैरकर बचाई जान

बाइक से मगरलोड के रपटा को पार करते समय बह गया युवक, तैरकर बचाई जान

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड में बड़ा हादसा होने से टल गया. जहां बरसाती नाले में बने रपटा को पार करते समय युवक मोटरसाइकिल सहित बह गया. गनीमत रही कि युवक तैरकर बाहर आ गया, नही तो जान भी जा सकती थी. यह घटना पठार सिंगपुर के बीच बेन्द्रा चुवा नाला का है
बताया जा रहा है कि 15 सितंबर को क्षेत्र में भारी बारिश से पानी रपटा के ऊपर से बह रहा था, जिसे पार करते समय युवक मोटरसाइकिल सहित बह गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नाले में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 7 मजदूर बहे, सभी ने तैरकर बचाई जान

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है. कबीरधाम जिले में घुमाछापर गांव के पास बारिश के कारण टमरु नाले में का अचानक पानी का लेवल बढ़ गया. जिससे नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई. इस दौरान ट्रॉली में सवार 7 मजदूर भी बह गए. बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचा सकें.
मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कबीरधाम के घुमाछापार गांव के नजदीक नाले का है. बताया जा रहा है कि प्रदेश में रेत घाट बंद होने के बाद भी जिले में अवैध रेत खनन का काम धड़ल्ले से जारी है. सोमवार को भी इस क्षेत्र मेें नाले से अवैध रेत खनन के लिए कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे. ट्रैक्टर में रेत लोड करने के दौरान ही अचानक तेज बारिश की वजह से नाले के पानी का लेवल बढ़ गया.
नाले में पानी के तेज उफान और बाढ़ की चपेट में आने पर रेत से भरी ट्रैक्टर और ट्रॉली जहां पूरी तरह से डूब गए. वहीं पानी के तेज बहाव में ट्रॉली मेें सवार 7 मजदूर बह गए थे.
बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचायी. उधर लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर जिले में 7 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. वहीं 6 अन्य झूलसे हुए लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t