करोड़ों की ठगी, देश भर में 70 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाले 7 साल से फरार चिटफंड कंपनी PACL के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

Fraud of crores, two directors of chit fund company PACL, who were absconding for 7 years and had invested more than 70 thousand crores across the country, have been arrested

करोड़ों की ठगी, देश भर में 70 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाले 7 साल से फरार चिटफंड कंपनी PACL के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

बिलासपुर : छ्त्तीसगढ़ की रतनपुर पुलिस ने कई हजार करोड़ की ठगी करने वाले PACL चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी 7 साल से फरार चल रहे थे. जिनके खिलाफ देश भर में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं. जिसमें लाखों निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगा है. अब रतनपुर पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने PACL (प्रिंसिपल एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) नामक एक वित्तीय कंपनी के जरिए देश भर के निवेशकों से भारी तादाद में निवेश इकठ्ठा किया. कंपनी ने निवेशकों को दोगुना पैसा और ज्यादा ब्याज देने का लालच दिया था. जिसके परिणामस्वरुप करीब 70,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. लेकिन यह पैसा निवेशकों को वापस नहीं किया गया.
यह मामला 2018 में रतनपुर थाना में दर्ज हुआ. जब शिकायतकर्ता अनिल मधुकर ने यह आरोप लगाया कि PACL कंपनी ने 1449 निवेशकों से 42,78,451 रुपये इकट्ठा किया था. लेकिन उस रकम को वापस नहीं किया गया. इस मामले की जांच के दौरान PACL कंपनी के डायरेक्टरों निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह उर्फ तरलोचन, अनिल चैधरी लेधा, सिकंदर सिंह ढिल्लन और जोगींदर टायगर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं अन्य फरार आरोपी कम्पनी के डायरेक्टरों की लगातार पतासाजी की जा रही थी. इसी दौरान रतनपुर पुलिस को खबर मिली कि दोनों फरार आरोपी जिला जेल में बंद हैं. जिसके बाद अदालत से अनुमति लेकर हिरासत में लिया गया. 
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि PACL कंपनी ने पूरे भारत से करीब 70,000 करोड़ रुपये इकट्ठा किया था. रतनपुर पुलिस अब इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
गुरमित सिंह उम्र 60 साल, मौर्या इन्क्लेव, दिल्ली.
सुब्रतो भट्टाचार्य उम्र 64 साल, साउथ सिटी, गुरुग्राम, हरियाणा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI