तीन बाइक और तेज रफ्तार कार के बीच जबरदस्त टक्क्रर, एक ने मौके पर तोड़ा दम, 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत, कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
A massive collision between three bikes and a high-speed car, one died on the spot, 3 people died during treatment, many people were injured, admitted to hospital
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के राजिम-गरियाबंद 130 सी में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तीन बाइक और तेज रफ्तार कार के बीच जबरदस्त टक्क्रर में 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. यह हादसा राजिम-गरियाबंद मुख्यमार्ग पर स्थित सुरसाबांधा मोड़ का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जेंजरा के रहने वाले 5 युवक तीन बाइक में सवार होकर किसी काम से राजिम आए थे. देर शाम करीब 7 बजे राजिम से अपने ग्राम जेंजरा लौट रहे थे. वे सुरसाबांधा के पास पहुंचे थे तभी सूरसाबांधा मोड़ पर तीन मोटरसाइकिल और गरियाबंद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई. हादसे के बाद बाइकें एक के ऊपर एक ढेर हो गई.इस हादसे में सभी युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. और घायल युवकों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया. .
बता दें कि सभी मृतक जेंजरा गांव के रहने वाले थे. वहीं हादसे में तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की हालत को देखते हुए घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.
मृतकों की पहचान नोम चंद साहू उम्र 18 साल, शीतल साहू उम्र 17 साल और घनश्याम साहू उम्र 15 साल के रुप में की गई है. वहीं कार चालक समेत दो युवक पुरुषोत्तम कंवर और चंदूलाल कंवर घायल हुए हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया
घटना के बाद प्रमुख मार्ग पर जाम के हालात बन गए. हालांकि खबर के बाद एसडीएम विशाल महाराणा और राजिम तहसीलदार राजिम सीएचसी पहुंचे और घायलों को हाल चाल जाना. घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



