छत्तीसगढ़ में गैंगवार और चाकूबाजी, आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, बाल-बाल बचा दोस्त, आरोपी फरार

Gang war and stabbing in Chhattisgarh, a youth was attacked in a mutual dispute, his condition is critical, he is admitted in hospital, his friend narrowly escapes, the accused is absconding

छत्तीसगढ़ में गैंगवार और चाकूबाजी, आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, बाल-बाल बचा दोस्त, आरोपी फरार

बिलासपुर : बिलासपुर शहर में शुक्रवार रात हुई चाकूबाजी की वारदात ने लोगों को दहला दिया. शुक्रवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के श्याम टाकीज के पास पशु चिकित्सालय के सामने बाइक सवार दो युवकों पर आरोपी ने अचानक हमला कर दिया गया. हमले में 22 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि साथी बाल-बाल बच गया. मृतक की पहचान संजय नगर निवासी दीपक उर्फ छोटू के रुप में हुई है. घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा है. इधर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दीपक अपने साथी के साथ बाइक से गुजर रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए खड़े आरोपी ने रास्ता रोक लिया. कहा-सुनी होते ही आरोपी ने दीपक के साथ मारपीट शुरु कर दी. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने जेब से चाकू निकाल लिया और दीपक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. गंभीर रुप से घायल दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी. घायल को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी.
स्वजन ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले मोहल्ले में दीपक के साथ मारपीट की घटना हुई थी. परिजनों को शक है कि युवक की हत्या आपसी विवाद को लेकर ही हुई है. वहीं मृतक के स्वजन ने बताया कि इस मामले की शिकायत भी पुलिस को दी गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्वजन ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से हत्या की घटना हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB