नाबालिग लड़की का अपहरण कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी बिसनाथ को मैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mainpur police arrested Bisnath, the accused who kidnapped a minor girl and had physical relations with her several times, and sent him to jail

नाबालिग लड़की का अपहरण कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी बिसनाथ को मैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गरियाबंद : पुलिस अधीक्षक गरियाबंद निखिल अशोक राखेचा गरियाबंद के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर के मार्ग दर्शन और एसडीओपी पुलिस मैनपुर विकास पाटले मैनपुर के पर्यवेक्षण में गरियाबंद पुलिस द्वारा मैनपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नाबालिग अपह्रता को बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त 2025 को प्रार्थी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी नाबालिग बेटी 14 अगस्त 202 को करीब 10 बजे से शाम करीब 6 बजे के बीच घर से कही चली गई है. मुझे शक है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला के अपहरण कर ले जाया गया है. इस रिपोर्ट पर 15 अगस्त 2025 को 23.52 बजे अपराध क्रमांक 99/25 धारा 137(2) बीएनएस. का जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार फौरन थाना मैनपुर पुलिस द्वारा टीम गठन कर नाबालिग पीड़िता के पतासाजी कर आरोपी बिसनाथ नेताम उर्फ बांडा बुद्धराम नेताम उम्र 37 साल निवासी गोदराबाहरा जाडापदर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद के कब्जे से 6 अगस्त 2025 को नाबालिग बालिका को बरामद कर महिला अधिकारी से बयान कराया गया. जिन्होंने अपने बयान में बताया कि बिसनाथ नेताम उर्फ बांडा के द्वारा नाबालिग है. ये जानते हुए कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया.  प्रकरण के नाबालिक पीडिता का महिला चिकित्सा अधिकारी से शारीरिक परीक्षण कराया गया. आरोपी के द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाने की वजह से मामले में धारा 64, बीएनएस. 04.06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई.
आरोपी बिसनाथ नेताम उर्फ बांडा से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना कबूलने और आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से आरोपी बिसनाथ नेताम उर्फ बांडा बुद्धराम नेताम उम्र 37 साल निवासी गोदराबाहरा जाडापदर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद को विविधत् 16 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया.
इस कार्यवाही में थाना मैनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा, उपनिरी. गुनेश्वरी नरेटी, प्रआर. 133 जागेश्वर निषाद, आर. 747 कोमल धृतलहरे, आर. 697 प्रवीण वर्मा, आर. 262 यादराम पटेल, आर. 468 मोती लाल भुआर्य, मआर. 501 बनेश्वरी साहू, मआर. 627 आशा पैकरा और थाना मैनपुर के स्टाफ की सरहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB