स्वाइन फ्लू की रोकथाम में सरकार नाकाम, मौत का आंकड़ा बढ़ना चिंताजनक -शैलेश, आत्महत्या की जांच के लिए समिति का गठन
Government failed to prevent swine flu increasing death toll is worrying - Shailesh committee formed to investigate suicide
राजधानी में हुए दुष्कर्म के मामले में बोले पीसीसी चीफ दीपक बैज
भाठागांव बस स्टैंड में हुए घिनौने कृत्या पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने बयान में कहा कि प्रदेष सरकार भगवान भरोसे चल रही है. प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं है. प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं. प्रदेश में हो रहे दुष्कर्म पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. भाठागांव बस स्टैंड में हुए दुष्कर्म को लेकर जांच समिति बनाएगी कांग्रेस.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे.
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है. विधानसभा में विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर स्थगन लाया था, फिर भी कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया. बघेल ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों की गिरफ्तारी की जा रही है. मंत्रियों के परिजनों का वीडियो वायरल हो रहा है. रेत, शराब माफिया को लेकर BJP नेताओं के बीच झगड़ा चल रहा है. BJP नेताओं को ही पीट दिया जा रहा है. हमारे काफिले को रोककर गुंडागर्दी की गई, एसपी और थानेदार भी गुंडों से डरते हैं.
स्कूल में दुराचार को दबा रही सरकार
बघेल ने आगे कहा- भिलाई के स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ दुराचार के मामले में SP ने कह दिया जांच हो गई और मामला दबा दिया गया. POCSO के अंतर्गत सबसे पहले FIR दर्ज करनी होती है. लेकिन इस मामले में FIR के बाद जांच होती है, FIR ही दर्ज नहीं की गई. मेडिकल रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट में जख्म की पुष्टि हुई है. मामला सरकार की जानकारी में है, फिर भी कार्रवाई नहीं की गई.
प्रिंसिपल का पॉलीग्राफी टेस्ट हो: चौबे
प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- प्रिंसिपल का पॉलीग्राफी टेस्ट क्यों नहीं होना चाहिए? ऐसे प्रकरण की जांच क्या स्कूल के प्रिंसिपल करेंगे. मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. सरकार इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई तक नहीं कर रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
स्वाइन फ्लू की रोकथाम में सरकार नाकाम, मौत का आँकड़ा बढ़ना चिंताजनक -शैलेश
बिलासपुर : स्वाइन फ्लू से रोज़ मौत हो रही है अब तक छह मौतें हो चुकी है और ये आँकड़ा बढ़ रहा है. ये चिंताजनक है कि सरकार इसकी रोकथाम में नाकाम रही है. स्वाइन फ्लू के पहले डायरिया और मलेरिया से भी मासूम बच्चों की जानें चली गई है. लेकिन सरकार लगातार इन बीमारियों की रोकथाम में लापरवाह रही है और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और हर मोर्चे पर विफल होती नजर आ रही है.
मलेरिया और डायरिया के क़हर के बाद अब स्वाइन फ्लू बढ़ता जा रहा है.सरकार साफ़ पानी देने और दवाई के छिड़काव और रोकथाम की दवाई में लापरवाही करी है इसके चलते ये सभी बीमारियों पर नियंत्रण खो चुकी है.
सरकार के अधिकारी कहते है कि उनके पास फण्ड नहीं है ये और भी शर्म की बात है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. डबल इंजन की सरकार बस नाम की सरकार है और जनता को बीमारियों से कुचल रही है जबकि बीमारियों के लिए सरकार को और सजग होना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पुलिसिया रवैये से दुखी होकर ग्रामीण द्वारा की गयी आत्महत्या की जांच हेतु समिति का गठन
रायपुर : रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के विधानसभा थानांतर्गत ग्राम दोन्देकला निवासी भाजपा कार्यक्रर्ता संतोष कुमार पटेल की शिकायत पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही नही किये जाने से दुखी होकर की गई आत्महत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक द्वारिकाधीश यादव के संयोजकत्व में छ: सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है.
कांग्रेस नेत्री प्रीति को झारखंड के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर : आगामी जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव- 2024 के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. पहले चरण के नौ उम्मीदवारों के चयन के साथ ही अब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है.
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से महिला नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला को 53 - डोडा वेस्ट निर्वाचन क्षेत्र की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति का आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा द्वारा दिया गया. इसके पूर्व राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें झारखंड में सिमडेगा तथा गुमला की जिम्मेदारी दी थी. उनके बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने इस नियुक्ति के लिए जननायक राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव (संगठन) के.सी.वेनुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं राज्यसभा सांसद तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.
तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



