पत्नी को फूफा के साथ मोबाइल से बातचीत करने से किया मना, बात नहीं मानी, चरित्र शंका में गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी संतोष गिरफ्तार

He stopped his wife from talking to her uncle on mobile, she did not listen, he strangled her to death due to suspicion of her character, accused Santosh arrested

पत्नी को फूफा के साथ मोबाइल से बातचीत करने से किया मना, बात नहीं मानी, चरित्र शंका में गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी संतोष गिरफ्तार

बिलासपुर : बुधवार की सुबह सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमतराई नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला।जहां उक्त महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं होने पर अज्ञात पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया. जहां पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंट कर हत्या करने बताया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए महिला के बारे में जानकारी ली. तो पता चला कि मृतिका का नाम दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार पति संतोष खैरवार उम्र 30 साल निवासी बंगालीपारा सरकण्डा की है. जिनका खमतराई में पुराना मकान है. जिससे मृतिका के पति संतोष खैरवार का पता तलाश किया जो अपने घर से फरार हो गया था.
मृतिका के पति संतोष खैरवार के बारे में पतासाजी दौरान जानकारी मिली कि थाना मस्तूरी क्षेत्रांतर्गत उसका मूल ग्राम एरमसाही है. जहां तत्काल टीम भेजकर संदेही के सकुनत पर घेराबंदी कर संतोष खैरवार को पकड़कर पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार का उसके फूफा के साथ मोबाईल से बातचीत करने से मना किया था जो नहीं मान रही थी. इस पर आरोपी को मृतिका के चरित्र पर शंका थी,
12 मार्च 2025 के रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच मृतिका को शौच कराने के लिए खमतराई नहर तरफ लेकर गया था. जहां मौका पाकर गमछा से मृतिका के गला को घोंट कर हत्या करना और वही झाड़ी में लेटाकर भाग जाना बताया। जिससे आरोपी द्वारा वारदात में इस्तेमाल गमछा बरामद कर आरोपी संतोष कुमार खैरवार पिता स्व कंवल सिंह खैरवार उम्र 44 साल निवासी ग्राम एरमसाही थाना मस्तूरी हा. मु. बंगालीपारा गली नं. 4, थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI