प्राइवेट कंपनी की तीन युवतियों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग या जहर खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Health of three women of a private company deteriorated, one died, admitted to hospital, possibility of food poisoning or eating poison, police engaged in investigation
बिलासपुर/सिरगिट्टी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग की आशंका से एक युवती की मौत हो गई है. जबकि तीन अन्य युवतियां नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. यह मामला गैलवे लीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है. जहां प्रियंका मरावी, ज्योति सिंह, अंजली और संतोषी मार्केटिंग का काम करती हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले सभी ने कंपनी का एनुअल फंक्शन अटेंड किया था. कार्यक्रम से लौटने के बाद सभी अपने किराए के कमरे में पहुंचीं. तभी अचानक चारों की तबीयत बिगड़ने लगी. उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार की शिकायत पर साथियों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रास्ते में ही प्रियंका मरावी ने दम तोड़ दिया. वहीं अन्य तीनों युवतियों को जिला अस्पताल और सिम्स में भर्ती कराया गया है.
प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने बीमार युवतियों के बयान दर्ज कर परिजनों को खबर दे दी है और शव को पीएम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह साफ हो सकेगी.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. कंपनी के अन्य कर्मचारियों और मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मामला आत्महत्या, साजिश या सिर्फ एक दुर्घटनावश फूड पॉइजनिंग का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



