तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, वाहन जब्त, पसरा मातम, इधर ट्रक ने कार को मारी ठोकर, तीन लोग घायल

High speed claimed lives, scooter rider died after being hit by a truck, vehicle seized, mourning spread, while a truck hit a car, injuring three people.

तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, वाहन जब्त, पसरा मातम, इधर ट्रक ने कार को मारी ठोकर, तीन लोग घायल

बिलासपुर : बिलासपुर जिला में तोरवा क्षेत्र के पावर हाउस चौक में रविवार शाम तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार राधेश्याम सिदार उम्र 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चौक की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और लगातार बढ़ते हादसों पर नाराजगी जताई.
मिली जानकारी के मुताबिक देवरीडीह निवासी राधेश्याम सिदार रविवार शाम करीब 6:45 बजे स्कूटी नम्बर CG10 NB 7708 से पावर हाउस चौक पहुंचे थे. तभी लाल खदान की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा CG10 BP 9348 ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद राधेश्याम सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रुप से घायल हो गए. राहगीरों ने फौरन पुलिस को खबर दी. तोरवा पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
पुलिस ने हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पावर हाउस चौक लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है और यहां लगातार हादसे हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

आरोपी चालक चंद्रशेखर यादव उम्र 41 साल निवासी करुमहु, जिला जांजगीर-चांपा, के खिलाफ ग़ैर-इरादतन हत्या (BNS की धारा 105-B) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और 17 नवंबर को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया.
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि…क्या रेत घाटों पर प्रशासन की नरमी और नो-एंट्री की लचर निगरानी की वजह से शहर की सड़कें मौत का जाल बनती जा रही हैं…?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दूसरे हादसे में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी. जिसमें तीन लोग घायल हो गए.
तोरला नवापारा कबीरधाम निवासी हेमंत कुमार चंद्राकर अपनी कार CG10 AJ 1664 की मरम्मत कराने के बाद दोस्तों के साथ वापस लौट रहे थे. रात 11:30 बजे सामने से आ रहे ट्रक CG10 AR 0807 ने लापरवाही से कार को जोरदार ठोकर मार दी. जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोग घायल हो गए.
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t