बीबीए के छात्र से दोस्तों ने बेरहमी से की सामूहिक मारपीट, 5 युवकों पर FIR दर्ज, छात्रों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

A BBA student was brutally assaulted by his friends, an FIR was filed against five youths, creating panic among students, and police are investigating.

बीबीए के छात्र से दोस्तों ने बेरहमी से की सामूहिक मारपीट, 5 युवकों पर FIR दर्ज, छात्रों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में बीती रात जोरा मेन रोड स्थित मैदान में एक बीबीए छात्र से किए गए सामूहिक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित छात्र, जो मूलतः कृष्णा वाटिका बोईरदादर (रायगढ़) का रहने वाला है और वर्तमान में आशयाना फेस-02, अवंति विहार विजय नगर चौक, तेलीबांधा रायपुर में रहकर आरआईटी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है.
पीड़ित के मुताबिक 16 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे वह व्हीआईपी रोड स्थित एफलांज क्लब में अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था. उसी दौरान उसके पूर्व परिचित काव्य टंडन का फोन आया. जिसने उससे उसकी लोकेशन पूछी। छात्र ने क्लब में होने की जानकारी दी. कुछ ही देर बाद काव्य टंडन और उसका सहयोगी अनुराग स्कूटी पर एफलांज क्लब के मेन गेट के पास पहुंचे और कथित रुप से पीड़ित को जबरदस्ती स्कूटी में बैठाकर ले गए.
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपी छात्र को जबरन व्हीआईपी रोड स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल होटल के पास लेकर गए और किसी पुराने विवाद को लेकर उससे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित का आरोप है कि काव्य टंडन और अनुराग ने वहां उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की. जिसके चलते उसे सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं.
इसी दौरान मामले ने और गंभीर रुप ले लिया। पीड़ित ने बताया कि वंश तोरकिया, ट्विंकल यादव और उनके अन्य साथी ब्रेजा कार में मौके पर पहुंचे। सभी ने एक राय होकर उसे कार में बैठाया और जोरा मेन रोड के मैदान में ले गए. वहां पहुंचते ही सभी आरोपियों ने सामूहिक रुप से उस पर हमला किया और लात, घूंसों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा। घायल छात्र किसी तरह हमलावरों से बचकर बाहर निकला और सीधे तेलीबांधा थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट से उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. उसने आशंका जताई है कि आरोपियों का मकसद उसे गंभीर नुकसान पहुंचाना था. पुलिस ने उसकी शिकायत पर धारा-गत जुर्म दर्ज करते हुए जांच कर रही है.
घटना स्थल एफलांज क्लब के बाहर, बेबीलोन होटल के आसपास और जोरा मैदान इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है. जिससे आरोपियों की गतिविधियों की पुष्टि हो सके. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वारदात के बाद छात्र समुदाय में भी दहशत का माहौल है. क्योंकि यह पूरा घटनाक्रम शहर के वीआईपी रोड और भीड़भाड़ वाले इलाकों के बीच घटित हुआ. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t