गरियाबंद जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति खंडित करने से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज
Villagers in Gariaband district are outraged by the vandalism of the statue of Mahatma Gandhi, who is believed to be the father of the nation. Demands for action against the accused intensify.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले में अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर दिया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. यह घटना ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित गांधी चौक पर हुई. जहां 2019 में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया गया था. यह मामला फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम जेन्जरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जेन्जरा गांव में महात्मा गांधी के नाम से चौक बनाकर उनकी मूर्ति स्थापत की गई थी. बापू की मूर्ति खंडित करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि ग्राम पंचायत में स्व रघुनाथ साहू की स्मृति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतीकात्मक स्वरुप मूर्ति स्थापित की गई थी. साल 2019 में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल ने गांव के गांधी चौक में मूर्ति का अनावरण किया था. तब से ग्रामीण उक्त चौक पर गांधी जयंती मनाने के साथ ही राष्ट्रपिता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं. बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने महात्मा गांधी की मूर्ति को खंडित कर दिया है.
राजिम के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत व आदर्शों के साथ खिलवाड़ कर उनकी प्रतीकात्मक स्वरुप को खंडित करने वालों के खिलाफ कड़ी की मांग की है. ग्रामीणों ने भी जल्द दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है. ताकि ऐसे कृत्य को रोकने के लिए एक सख्त संदेश जाए.
इस घटना के बाद से ग्रामवासी काफी आक्रोशित हैं और उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक मूर्ति का नुकसान नहीं है. बल्कि यह उनके आदर्शों और श्रद्धा का अपमान भी है. ग्रामवासियों का यह भी कहना है कि इस कृत्य से समाज में गलत संदेश जा सकता है. और गांधीजी के आदर्शों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
प्रशासन ने मामले की जांच शुरु कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद से पूरे गांव के लोग एकजुट होकर इस घटना की निंदा कर रहे हैं.
इस घटना ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों और उनके योगदान के महत्व को लेकर समाज में एक बार फिर चर्चा शुरु कर दी है. अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है.
गांव में वरिष्ठ नागरिक, पंचायत सदस्य और स्थानीय युवाओं ने इस घटना के विरोध में ग्रामीण सभा आयोजित की. उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर जिम्मेदार व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे. कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस को निर्देश दिया है कि दोषी की पहचान और गिरफ्तारी में कोई कोताही न बरती जाए. साथ ही प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और जांच में पुलिस का सहयोग करें.
पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, ग्रामीणों के बयानों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



