होलिका दहन की रात खौफनाक वारदात, नशे में पिता का कुल्हाड़ी से मर्डर कर होटल में खाया बिरयानी, टंकी में डाली लाश, बोला- बाय मिस्टेक हो गया

Horrific incident on Holika Dahan night: Drunk man kills father with axe, eats biryani at hotel, dumps body in tank, claims it was a mistake

होलिका दहन की रात खौफनाक वारदात, नशे में पिता का कुल्हाड़ी से मर्डर कर होटल में खाया बिरयानी, टंकी में डाली लाश, बोला- बाय मिस्टेक हो गया

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में होली पर्व से एक दिन पहले अंबिकापुर के बहेरापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. होलिका दहन की रात एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की टांगी, कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी बेटे को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बहेरापारा निवासी पारस केरकेट्टा उम्र 50 साल अपने अलग मकान में रहता था. उसके घर के बीच दो किराए के मकान छोड़कर उसका बेटा प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा रहता था. बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर पिता पारस ने उसे डांटते हुए नाराजगी जताई। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.
विवाद के दौरान गुस्से में आकर प्रभात ने घर में रखी टांगी निकाल ली और पिता के सिर पर कई बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पारस की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में डाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पास की एक दुकान से बिरयानी खाकर अपने घर लौट आया और कंबल ओढ़कर सो गया.
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने गुस्से में वारदात करना कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह घटना गुस्से में “बाय मिस्टेक” हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB