एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से चेक कैसे करें? ये है तरीका
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2024 रोल नंबर से चेक कैसे करें? मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in 2024 पर एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी करेगा। जानिए आप MP Board HSC Result 2024 कैसे देख सकते हैं? यहां है पूरी डिटेल।
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2024 रोल नंबर से चेक कैसे करें? मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in 2024 पर एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी करेगा। जानिए आप MP Board HSC Result 2024 कैसे देख सकते हैं? यहां है पूरी डिटेल।
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024 आज, 24 अप्रैल को जारी किया जा रहा है। एमपीबीएसई 10th क्लास रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in ऑनलाइन लिंक पर जाना होगा। आप एमपी बोर्ड क्लास 10 रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की मदद से अपना HSC Result चेक कर पाएंगे। इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका डिटेल में आगे बताया गया है।
MP Board Result 2024 10th Class: एमपी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट कैसे देखें?
Madhyamik Shiksha Mandal Madhya Pradesh द्वारा जारी किया जाने वाला 10वीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले तो आप अपना एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड निकाल कर रख लें। क्योंकि जिन डिटेल्स की आपको जरूरत होगी, वो आपके प्रवेश पत्र में छपी हुई हैं। यानी एमपी बोर्ड 10वीं रोल नंबर और एमपी बोर्ड 10वीं एप्लिकेशन नंबर की डिटेल। इसके बाद नीचे बताए गए
स्टेप्स फॉलो करें-
- एमपीबीएसई बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं। आप mpbse.nic.in result पर भी जा सकते हैं। लेकिन यहां से प्रॉसेस थोड़ा लंबा होगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप सीधा एमपी रिजल्ट डॉट इन वेबसाइट पर ही जाएं।
- वेबसाइट खुलते ही सबसे ऊपर MP Board HSC (Class 10th) Result 2024 Link मिलेगा। उसे क्लिक करें।
- एमपी बोर्ड लॉगिन का पेज खुलेगा। यहां दिए गए बॉक्स में अपना MP Board 10th Roll Number और MP Board 10th Application Number भरकर सबमिट करें।
- आपका हाई स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 5 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक संचालित की थी। इसमें 8 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। आज शाम 4 बजे एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कक्षा 10 चेक करने का लिंक एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद आप अपना परिणाम देख पाएंगे।



