पत्नी और भाजपा नेता के बेटे को शारीरिक संबंध बनाते देखा, फिर सुसाइड नोट लिखकर पति ने लगाई फांसी, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्यवाही की मांग

Husband witnesses wife and BJP leader's son having sex, then hangs himself after writing a suicide note, villagers outrage, demand action

पत्नी और भाजपा नेता के बेटे को शारीरिक संबंध बनाते देखा, फिर सुसाइड नोट लिखकर पति ने लगाई फांसी, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्यवाही की मांग

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलपान गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले उसने जो सुसाइड नोट छोड़ा. जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक देवलाल मरकाम उम्र 52 साल ने 21 सितंबर को फांसी लगाकर जान दे दी. उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी अनिता मरकाम का गांव के ही किराना दुकान चलाने वाले दद्दू कौशिक के साथ अवैध संबंध है. देवलाल ने आरोप लगाया है कि उसने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा. जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया और आखिरकार उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली.
जिस पर बेलपान गांव के दर्जनों ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि दद्दू कौशिक के पिता भाजपा नेता हैं. इसी वजह सेतखतपुर पुलिस आरोपी पर जुर्म दर्ज नहीं कर रही है. और ना ही कोई कार्रवाई कर रही है. ग्रामीणों ने सख्त मांग किया कि आरोपी पर फौरन कार्रवाई हो और मृतक को इंसाफ मिले.
ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की. तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. वहीं पुलिस का कहना है कि वह सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है. और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.
देवलाल मरकाम की खुदकुशी ने पूरे बेलपान गांव को झकझोर दिया है. अब सवाल यह है कि क्या पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा. ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि मृतक को इंसाफ मिलेगा या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

तखतपुर क्षेत्र के बेलपान में रहने वाले देवनाथ मरकाम ने बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण गांव में टेलरिंग कर गुजर बसर करता है. उनका छोटा भाई देवलाल मरकाम उम्र 52 साल गांव में रोजी मजदूरी करता था. उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इसकी खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी. इस दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला.
उसकी पत्नी अनिता मरकाम का गांव में ही किराना दुकान चलाने वाले दद्दू कौशिक से प्रेम संबंध था. उसने अपनी पत्नी और किराना दुकान संचालक को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाइश दी. कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी अनिता को लेकर दद्दू भगा ले गया. इसकी जानकारी होने पर देवलाल मरकाम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
एसपी कार्यालय पहुंचे स्वजन ने आरोप लगाया कि महिला के गायब होने की जानकारी होने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. किसान ने जब खुदकुशी कर ली तब भी पुलिस जुर्म दर्ज करने टालमटोल कर रही है. आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस पर मामले में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t