शहर के ठेकेदार की पत्नी ने कीटनाशक खाकर दी जान, ऑनलाइन मंगाई सल्फास की गोलियां और खत्म कर ली जिंदगी, पूरे इलाके में शोक की लहर

The wife of a city contractor committed suicide by consuming pesticide, ordered sulphas tablets online and ended her life, sending shockwaves through the area.

शहर के ठेकेदार की पत्नी ने कीटनाशक खाकर दी जान, ऑनलाइन मंगाई सल्फास की गोलियां और खत्म कर ली जिंदगी, पूरे इलाके में शोक की लहर

अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार की देर शाम शहर के एक युवा ठेकेदार की पत्नी ने मंगलवार देर शाम कीटनाशक का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है.
चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका ने कथित तौर पर ऑनलाइन के जरिए सल्फास की गोलियां मंगाई थीं. जिसका सेवन कर उसने यह घातक कदम उठाया. कीटनाशक खाने के बाद महिला ने अपने पति को फोन पर खबर दी.
जानकारी मिलते ही पति फौरन घर पहुंचा और महिला को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया. हालांकि रायपुर ले जाते समय एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया.
मृतका निशा सिंह उम्र 34 साल अपने पति सुधाकर सिंह उर्फ चुन्नू उम्र 37 साल और अपनी दो बेटियों उम्र 14 साल और उम्र 8 साल के साथ गोधनपुर स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में रहती थी. बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है. हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है.
सल्फास एक अत्यधिक विषैला कीटनाशक है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर अनाज को कीटों से बचाने के लिए किया जाता है. इसका गलत या जानबूझकर सेवन जानलेवा हो सकता है. यह घटना ऑनलाइन जरिए ऐसे घातक पदार्थों की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t