सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में धुत सरकारी डॉक्टर का हंगामा, वीडियो वायरल, बीएमओ ने दिया जांच का आदेश

Drunken government doctor creates ruckus at community health centre, video goes viral, BMO orders inquiry

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में धुत सरकारी डॉक्टर का हंगामा, वीडियो वायरल, बीएमओ ने दिया जांच का आदेश

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में पदस्थ डॉक्टर की शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा मचाते हुए का वीडियो सामने आया है. शराब के नशे में धुत्त रहने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के MBBS डॉ. अनिल भगत बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त वीडियो कांसाबेल में पदस्थ डॉक्टर अनिल भगत का है. वीडियो में स्थानीय लोग शराब के नशे धुत्त डाक्टर को उठाते देखें जा रहे है. ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर अनिल भगत हमेशा शराब के नशे में धुत रहते हैं. वहीं अगल-बगल के नाबालिग बच्चों को शराब पिलाकर हंगामा मचाया जाता है. बच्चो को साथ में बैठाकर शराब पिलाया जाता है.
लोग बताते हैं कि डॉक्टर अनिल भगत अस्पताल के पास रुम में शराब का सेवन कर अस्पताल पहुंचकर हंगामा मचाते हैं. शराबी डॉक्टर के द्वारा अक्सर शराब सेवन से तंग आकर स्वास्थ्य केंद्र के BMO कई बार उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत कर कर्रवाई की मांग की है.
अब वीडयो वायरल होने के बाद सीएमएचओ डा. जीएस जात्रा ने बताया कि, वायरल वीडीयो में एक डॉक्टर शराब के नशे में पाए गए हैं. वीडियो के आधार पर BMO जांच का आदेश दे दिए है. जांच में जो भी तथ्य सामने आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t