छात्रावास अधीक्षिका की बीमारी में गलत इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई मौत, झोलाछाप डॉक्टर अशोक गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

The hostel superintendent died after being given the wrong injection for her illness, quack doctor Ashok was arrested and sent behind bars

छात्रावास अधीक्षिका की बीमारी में गलत इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई मौत, झोलाछाप डॉक्टर अशोक गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

बलरामपुर : बलरामपुर जिले शंकरगढ़ थाना अंतर्गत बचवार स्थित बवासीर की गलत इलाज से महिला की मौत मामले में शनिवार को शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर 2024 को छात्रावासी अधीक्षिका गायत्री तिर्की पाइल्स की वजह से दर्द बढ़ने पर शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बचवार स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर संचालक अशोक विश्वास के पास पहुंची. अशोक विश्वास कथित बंगाली डॉक्टर अशोक विश्वास उम्र 37 साल निवासी लडुवा, राजपुर के द्वारा बवासीर का इलाज के लिए दो इंजेक्शन लगाया गया. जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. शाम करीब 6 बजे अस्पताल ले जाते समय गायत्री की मौत हो गई.
छात्रावास अधीक्षिका के पति लवकुश तिर्की ने अशोक बंगाली पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया. मृतका की अब इस मामले में पीएम रिपोर्ट सामने आई है. बिसरा रिपोर्ट में मौत की वजह चिकित्सीय लापरवाही की वजह से अप्राकृतिक मौत बताया गया.
आरोपी अशोक विश्वास कथित बंगाली डॉक्टर को बीएनएसएस की धारा 94 के तहत मरीज का इलाज करने के लिए वैध दस्तावेज पेश करने की नोटिस जारी किए गया. लेकिन आरोपी के द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया. जिसके बाद जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI