IIM के स्टूडेंट पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, आरोपी ऐश्वर्य सिंह गिरफ्तार, अब फार्मेसी छात्रा को केस वापस लेने की मिल रही धमकी
IIM student accused of rape and blackmail, accused Aishwarya Singh arrested, now pharmacy student is getting threats to withdraw the case
बिलासपुर : सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. IIM लखनऊ में पढ़ाई कर रहे कोरबा जिले के छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर उम्र 23 साल ने फार्मेसी की छात्रा से फेसबुक के जरिए दोस्ती की. फिर प्यार और शादी करने का वादा कर शारीरिक शोषण किया. इस दौरान उसने छात्रा का न्यूड वीडियो भी बना लिया. छात्रा ने रिपोर्ट लिखाई. तो वह जेल में है. आरोप है कि अब लड़के के परिजन छात्रा का कैरियर बर्बाद करने और सामाजिक दबाव बनाकर केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं. परेशान छात्रा ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की है.
रायपुर जिले के अभनपुर की रहने वाली 22 साल की छात्रा के मुताबिक वह बिलासपुर के उसलापुर में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी. साल 2024 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती IIM लखनऊ में पढ़ने वाले छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर से हुई. जो कोरबा का रहने वाला है. दोनों के आपस में बातचीत के दौरान ऐश्वर्य कंवर ने जनवरी 2024 में उससे प्यार का इजहार किया और शादी करने का वादा कर एक होटल में उससे मुलाकात की.
जहां युवक ने कहा कि दोनों स्वजातिय हैं. शादी कर साथ रहेंगे. युवती ने बताया कि 3 जून 2024 को युवक उससे मिलने बिलासपुर आया. इस दौरान उसने होटल में मिलने बुलाया. युवती के मना करने पर युवक ने कहा- हम दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे. युवक की बातों में आकर वह मिलने चली गई. जहां युवक ने उसके साथ रेप किया. इस दौरान प्रेमी युवक ने उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया. और उसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा. युवती ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया. तो वह मुकर गया और बातचीत तक बंद कर दी. परेशान युवती ने थाने में रिपोर्ट लिखाई. तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
छात्रा ने सिविल लाइन थाने में नई शिकायत दी है. जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी के परिजन करियर बर्बाद करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं. बताया गया कि आरोपी का पिता कोरबा कलेक्ट्रेट में कार्यरत हैं. और वह अपनी पहुंच का दबाव बना रहा है.
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी FIR में न्यूड वीडियो और ब्लैकमेलिंग का जिक्र नहीं किया. जबकि उसने बयान में पूरी जानकारी दी थी. छात्रा ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



