दुकान में अवैध रिफिलिंग के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बुरी तरह झुलसा नाबालिग, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Gas cylinder exploded during illegal refilling in a shop, minor badly burnt, admitted to hospital, condition critical, accused absconding, police engaged in investigation

दुकान में अवैध रिफिलिंग के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बुरी तरह झुलसा नाबालिग, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चांटीडीह इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है. दुकान में गैस रिफिलिंग के दौरान आग लगने से एक नाबालिग गंभीर रुप से झुलस गया है. जिसे फौरन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई.
मिली जानकरी के मुताबिक चांटीडीह स्थित “बलदाऊ किचन केयर” नाम की दुकान पर गैस सिलिंडर रिफिलिंग के दौरान आग लग गई. दुकान संचालक बलदाऊ यादव जब गैस रिफिलिंग कर रहा था. तभी आग भड़की. इस दौरान दुकान में काम कर रहा नाबालिग ओम यादव उम्र 16 साल आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. झुलसे ओम यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से सिम्स रेफर में किया गया है. हालत नाजुक बनी हुई है
इस हादसे के बाद बलदाऊ यादव मौके से फरार हो गया. स्थानीय पुलिस को इस घटना की खबर नहीं दी गई. सिम्स से इसकी रिपोर्ट स्थानीय पुलिस को भेजी गई. जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना से सवाल उठता है कि किस तरह अवैध गैस रिफिलिंग के काम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है और इसकी वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं. अवैध कारनामों को अंजाम देने वालो के खिलाफ संबंधित विभाग को कड़ी कारवाई करने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI