जशपुर जिले में सुनसान इलाके पर रात 3 बजे मिले प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी के सामने नाबालिग लड़कों ने 15 वर्षीय प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप

In Jashpur district boyfriend and girlfriend met at 3 clock in the night in a deserted area minor boys gang raped their 15 year old girlfriend in front of the boyfriend

जशपुर जिले में सुनसान इलाके पर रात 3 बजे मिले प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी के सामने नाबालिग लड़कों ने 15 वर्षीय प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप

जशपुर/पत्थलगांव : मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर जिले पत्थलगांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है यहां एक 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिका से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी नाबालिग है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव शहर से लगे हुए पालीडीह ग्राम पंचायत में पिछले दिनों रात को नाटक कार्यक्रम के दौरान भोर तड़के करीब 3 बजे कुछ नाबालिग लड़कों को एक प्रेमी जोड़ा सुनसान इलाका बहला पुलिया के समीप खेत में मिले। इसके बाद करीब 5 नाबालिग लड़के जो खेत के बगल वाले रास्ते से गुजर रहे थे. उनके द्वारा उन दोनों के पास पहुंचकर खेत में क्या कर रहे हो कहते हुए दोनों को परेशान करते हुए उनका मोबाइल छीन, धमकाते हुए प्रेमी लड़के के सामने ही लड़की के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है.
नाबालिग आरोपियों की उम्र 12 साल से लेकर 16 साल तक की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस के सामने मामला संज्ञान आने पर पुलिस द्वारा गैंगरेप से संबंधित पूरे मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है.
बता दें कि गैंगरेप के इस मामले में पंचायत स्तर पर दोनों पक्षों के बीच इज्जत ढकने के नाम पर आपसी समझौता बैठक कर लेनदेन कर मामला रफा दफा किए जाने की भी बात सामने आ रही है. वहीं पालीडीह पंचायत के सरपंच और उपसरपंच ने किसी भी तरह के समझौता बैठक किए जाने की बात को एक सिरे से नकार दिया है. दूसरी तरफ गैंग रेप के इस मामले पर पुलिस संज्ञान में लेकर तत्परता के साथ पीड़िता की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज किए जाने और उसके बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक पकड़े जाने की बात कह रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI