रायपुर में शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर किया रेप, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी गोपाल गोयल गिरफ्तार
In Raipur, a married woman was held hostage and raped, a video was made of the rape, and then blackmailed by threatening her; accused Gopal Goyal arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला को बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह सिविल लाइन इलाके का मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्णभूमि निवासी गोपाल गोयल पर आरोप है कि उसने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
सिविल लाइन टीआई यामन देवांगन ने बताया कि महिला ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की शिकायत की थी. शिकायत की जांच के आधार पर आरोपी गोपाल गोयल के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
पीड़िता ने शिकायत किया कि आरोपी उस पर कई महीनों से नजर रख रहा था. जब वह तीन महीनें की गर्भवती थी तो उसने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया. इसका वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा. परेशान होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की. तो पति को इसका पता चला. पति के कहने पर ही उसने पुलिस में एफआईआर कराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



