राजिम में गांजा और अवैध शराब की अलग-अलग दो मामलों में कार्यवाही, 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In Rajim, police took action in two separate cases of cannabis and illicit liquor; two accused were arrested and sent behind bars.

राजिम में गांजा और अवैध शराब की अलग-अलग दो मामलों में कार्यवाही, 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

 गरियाबंद/राजिम : नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा, शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और रोकथाम के बारे में निर्देश दिये गये हैं. इसी कड़ी में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग और मुखबीर सक्रिय किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी 2026 को मुखबीर से थाना प्रभारी राजिम को दो अलग-अलग घटना स्थल में अवैध शराब और गांजा बिक्री की खबर मिली. खबर के आधार पर थाना राजिम से दो अलग-अलग पुलिस टीम रवाना कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल का रेड कार्यवाही किया गया.
मुखबीर के बताए मुताबिक ग्राम पितइबंद मार्ग में संदेही आरोपी लीलाराम साहू पिता बुधुराम साहू उम्र 49 साल ग्राम जेंजरा थाना राजिम को पकड़कर अवैध शराब के बारे में पुछताछ करने पर एक सफेद रंग की बोरी में देशी मंदिरा मसाला शराब को झाड़ियों के बीच में छुपाकर रखना बताया गया.
उक्त शराब को गिनती करवाकर देखने पर 34 नग देशी मदिरा मसाला 6.20 लीटर कीमत 3400 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी लीलीराम साहू का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया. 
इसी कड़ी में फिर मुखबीर से खबर मिली कि एक व्यक्ति हरा रंग का जेकेट पहना हुआ एक सफेद रंग के बैग में गांजा मादक पदार्थ रखकर बिक्री करने के लिए बजरंग मंदिर के पास सिंधौरी मोड़ के पास खड़ा है. मुखबीर के निशानदेही पर थाना से घटना स्थल पुलिस टीम रवाना किया गया. मुखबीर के बताए हुलिया के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसका गवाहों के सामने नाम-पता पुछकर तलाशी लेने पर आरोपी खेदुराम वर्मा पिता झुमकुराम वर्मा उम्र 58 साल निवासी अमर चौंक थाना राजिम के कब्जे से एक सफेद रंग के बैग से 975 ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ कीमत 48,750 रुपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी खेदुराम वर्मा के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से अपराध धारा 20(ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. 
दोनो मामलों के आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. उक्त कार्यवाही में थाना राजिम पुलिस टीम की विषेष भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
अवैध शराब - लीलाराम साहू पिता बुधुराम साहू उम्र 49 साल ग्राम जेंजरा थाना राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़
अवैध गांजा - खेदुराम वर्मा पिता झुमकुराम वर्मा उम्र 58 साल निवासी अमर चौंक थाना राजिम जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़
जप्त सामग्री
1) शराब 6.120 लीटर
2) गांजा 9़़75 ग्राम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t