दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और परिजनों ने मिलकर शराबी पति का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, परिवार के पांच आरोपी गिरफ्तार

In a shocking incident, the wife and family members strangled the alcoholic husband to death; five members of the family have been arrested.

दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और परिजनों ने मिलकर शराबी पति का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, परिवार के पांच आरोपी गिरफ्तार

बसना : महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शराबी पति के उत्पात और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है और अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकंडा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दिलीप चौहान पिता गंगा चौहान उम्र 40 साल मूल निवासी बिहार, लंबे समय से शराब पीने का आदी था. वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था. 23 सितंबर की रात भी उसने घर के बाहर विवाद खड़ा कर दिया और पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करने लगा.
23 सितंबर की रात ग्राम सरकंडा निवासी दिलीप चौहान पिता गंगा चौहान उम्र 40 साल, मूल निवासी बिहार, शराब के नशे में घर आया. वह नशे में धुत होकर परिवार के सदस्यों से झगड़ने और गाली-गलौज करने लगा. इस दौरान उसकी पत्नी और यहां तक कि उसके डेढ़ साल के छोटे बच्चे ने भी उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन दिलीप किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ.
जब माहौल बिगड़ता गया. तो परिवार के कुछ सदस्य उसे गांव की गली से उठाकर घर के अंदर ले गए और प्लास्टिक की मटमैली रस्सी से पांच लोगों ने मिलकर उसका गला दबा दिया. थोड़ी ही देर में दिलीप की मौत हो गई.
कत्ल के बाद परिजनों ने घटना को छिपाने की कोशिश की और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. 24 सितंबर की सुबह मामले की खबर भंवरपुर चौकी पुलिस को दी गई. भंवरपुर चौकी पुलिस को खबर मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की गई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.
पुलिस ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और घटनास्थल का निरीक्षण कर पाया कि दिलीप की हत्या गला दबाकर की गई है. भंवरपुर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. कत्ल में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मृतक दिलीप चौहान का संबंध बिहार से था. वह मजदूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ आया था. ग्राम सरकंडा निवासी सुनीति चौहान से उसकी मुलाकात ईंट भट्टे में हुई थी. सुनीति पहले से विवाहित थी. लेकिन पति की मौत के बाद उसने दिलीप से शादी कर ली. दोनों पिछले कुछ सालों से सरकंडा और बिहार के बीच मजदूरी करते हुए जीवनयापन कर रहे थे.
सुनीति चौहान के परिवार में धनसाय चौहान की छह बेटियां हैं. जिनकी शादी बसना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई है. दिलीप और सुनीति करीब तीन महीने सरकंडा में रहते थे और करीब नौ महीने बिहार में ईंट भट्टों पर काम करते थे.
आरोपी
साधना चौहान पिता हरि चौहान उम्र 18 साल
सरविंद सागर पिता शत्रुघ्न सागर उम्र 20 साल, ग्राम जमडी
भगवतीन चौहान पति स्व गोविंद चौहान उम्र 39 साल, ग्राम सरकंडा
दो नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t