सड़क किनारे खेत में मिली युवक की लाश, हाथ-पैर पर गंभीर चोट के निशान, आधार कार्ड से हुई पहचान, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man was found in a field by the roadside, with severe injuries on his hands and feet. He was identified using his Aadhaar card, causing a sensation in the area, and the police are investigating.

सड़क किनारे खेत में मिली युवक की लाश, हाथ-पैर पर गंभीर चोट के निशान, आधार कार्ड से हुई पहचान, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के सेवरा-मझगवां मुख्य मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव देखा. शव पर हाथ और पैर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं.
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की खबर 112 को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से की. मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह (निवासी दरमोहली गांव, सेमरहा टोला) के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक का ससुराल डूमर खेरवा गांव में है. जो घटना स्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
हालाँकि लक्ष्मण सिंह वहां कैसे पहुंचा और मौत किन हालत में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है. शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t