राजधानी में दिनदहाड़े मां के सामने बेटे को मारा चाकू, जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी भूवन और पंकज गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

In the capital, a son was stabbed in front of his mother in broad daylight, two accused Bhuvan and Pankaj who made the deadly attack were arrested

राजधानी में दिनदहाड़े मां के सामने बेटे को मारा चाकू, जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी भूवन और पंकज गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

रायपुर : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.ये मामला रायपुर के थाना कोतवाली इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शीतल तिवारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मौली माता मंदिर के पास रहती है. 8 मई 2025 को प्रार्थिया अपने परिवार के साथ घर में दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच बरामदा में बैठी थे. उसी समय भुवन, पंकज और अन्य उनके साथी लोग घर के दरवाजा को लात से मारकर जबरदस्ती घर के अंदर घुसे और प्रार्थिया के बड़े बेटे से बोले की ’’तुम्हे जान से मारकर खत्म कर देगे’’ कहते हुए सभी के द्वारा प्रार्थिया के पुत्र को पकड़ कर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से उसके शरीर पर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गए. जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109(2), 3(5), 333, 238, 111 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी सहित वहां मौजूद अन्य लोगों से वारदात के बारे में डिटेल पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल आरोपी भूवन हरपाल और पंकज कोहड़े को पकड़कर वारदात के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया.
जिस पर आरोपी भूवन हरपाल और पंकज कोहड़े को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात मेें इस्तेमाल 1 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया। केस में शामिल अन्य आरोपी फरार है. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
गिरफ्तार आरोपी
01. भुवन हरपाल पिता धरम हरपाल उम्र 24 साल निवासी पटेल चौक थाना टिकरपारा रायपुर
02. पंकज कोहड़े पिता राजकिशोर कोहड़े उम्र 28 साल निवासी नंदी चौक थाना टिकरापारा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB