पुरानी रंजिश को लेकर स्कूली छात्रों में चाकूबाजी:बीच-बचाव करने गए बड़े भाई को भी मारा, अस्पताल में भर्ती, सभी आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Knife fight between school students due to old enmity: Elder brother who went to intervene was also killed, hospitalized, all accused absconding, police engaged in investigation

पुरानी रंजिश को लेकर स्कूली छात्रों में चाकूबाजी:बीच-बचाव करने गए बड़े भाई को भी मारा, अस्पताल में भर्ती, सभी आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूली छात्रों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हो गई. चाकूबाजी में बीच बचाव करने आया एक छात्र का बड़ा भाई घायल हुआ है. वारदात के बाद से सभी आरोपी छात्र फरार हैं. पद्मनापुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खालसा स्कूल के एक छात्र का किसी दूसरे स्कूल के छात्र से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. यह विवाद उस समय शांत हो गया, लेकिन दूसरे स्कूल का छात्र मन में रंजिश पाले रहा. बदला लेने की नीयत से उसने अपने 10 से 11 साथियों को इकट्ठा किया और 19 दिसंबर को अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमला इतना अचानक और उग्र था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
सभी छात्र नाबालिग हैं. 11वीं और 12वीं में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं. हमले के दौरान जब खालसा स्कूल के छात्र का बड़ा भाई केशव बीच-बचाव के लिए आगे आया. तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया. गंभीर रुप से घायल केशव को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक केशव को चाकू से गहरी चोटें आई हैं. हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
छात्रों ने बताया कि यह पूरा मामला एक मामूली कहासुनी से शुरु हुआ. जो बाद में चाकूबाजी जैसी गंभीर वारदात में बदल गया. छात्रों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के विवाद दोनों के बीच में हो चुके हैं. लेकिन चाकूबाजी जैसी स्थिति इस बार सामने आई है. जानकारी के अनुसार, चाकू से हमला करने वाले आरोपी लड़के पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t