आसमानी कहर से गई जान, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, पीछे छूटे 5 बच्चे, पसरा मातम, पूरे गांव में शोक की लहर
Life lost due to lightning, young man died after being struck by lightning, 5 children left behind, mourning spread, wave of grief in the entire village
जांजगीर-चांपा : चांपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महुदा में आकाशीय बिजली गिरने की दुखद घटना सामने आई है. जिसमें गांव निवासी राजेन्द्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई. यह हृदयविदारक घटना सोमवार दोपहर की है. जब अचानक मौसम बदलने के साथ ही तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरु हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजेन्द्र साहू उम्र करीब 45 साल अपने खेत देखने के लिए घर से निकले थे. उसी दौरान आकाश से बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए. आसपास के ग्रामीण जब खेत की तरफ पहुंचे तो उन्होंने राजेन्द्र साहू को बेहोशी की हालत में देखा. फौरन परिजनों को खबर दी गई और ग्रामीणों की मदद से उन्हें चांपा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक राजेन्द्र साहू एक मेहनती किसान थे और उनके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजन बदहवास हैं और गांव के लोग उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
हादसे की खबर चांपा थाना को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरुरी कानूनी कार्यवाही कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. यह घटना मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से एलर्ट रहने की जरुरत को फिर से रेखांकित करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



