भिलाई के अधिकारों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव सत्याग्रह जारी, पूरे प्रदेश से मिल रहा आंदोलन को समर्थन, चर्चा के बाद ही तोड़ेंगे उपवास

MLA Devendra Yadav continues his Satyagraha over the rights of Bhilai residents; the movement is receiving support from across the state; he will break his fast only after discussions.

भिलाई के अधिकारों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव सत्याग्रह जारी, पूरे प्रदेश से मिल रहा आंदोलन को समर्थन, चर्चा के बाद ही तोड़ेंगे उपवास

दुर्ग/भिलाई : विधायक देवेंद्र यादव का भिलाई सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी है. दो दिन होने वाले इस सत्याग्रह को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया. सेक्टर 6 सिविक सेंटर में बीएसपी और टाउनशिप क्षेत्र से जुड़े कई जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक सत्याग्रह पर डटे हुए हैं.
लोगों का आरोप है कि बीएसपी प्रबंधन की तरफ से हाल के दिनों में बनाए गए नए नियम-कायदे कर्मचारी और जनहित के खिलाफ हैं. इन फैसलों को लेकर आम जनता और कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. आंदोलन में शामिल लोग बीएसपी प्रबंधन की कथित अदूरदर्शिता और कर्मचारी हितों पर कुठाराघात करने के फैसलों का विरोध कर रहे हैं.
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी अफसरों ने कहा है कि डायरेक्टर इंचार्ज मिलना चाहते हैं। अभी उनका ऑपरेशन हुआ है. दो दिनों के भीतर मुलाकात करेंगे. डायरेक्टर इंचार्ज से मुलाकात होने तक सत्याग्रह आंदोलन को बढ़ाया जा रहा है. उनका अनशन अगले दो दिन और जारी रहेगा. इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.
देवेंद्र ने कहा कि भिलाई शहर को बचाने के लिये जरुरत पड़ने पर उपवास और भी बढ़ाया जा सकता है. उनका स्वास्थ्य बिगड़े या जान चली जाए. भिलाई की बसाहट के लिये उनका आंदोलन जारी रहेगा. देवेंद्र ने कहा कि हमारा झगड़ा बीएसपी से नहीं है. बल्कि पॉलिसी से है. इस शहर की पहचान को मिटने नहीं देंगे और न शहर को बिकने देंगे. विधायक ने कहा कि सेक्टर 9 हॉस्पिटल निजीकरण, स्कूल, मैत्रीबाग, टाउनशिप के व्यापारी, रिटेंशन स्कीम के मुद्दों पर क्या प्लान है? बीएसपी प्रबंधन को यह बताना होगा.
भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ चल रहे आंदोलन का ट्रेड यूनियन नेताओं ने समर्थन किया है. शहर के कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने भी खुलकर समर्थन कर दिया है. विधायक के साथ दो अन्य लोग भी उपवास पर बैठे हैं.
मेडिकल रिपोर्ट अच्छी न होने से आक्रोश बढऩे लगा है. बीएसपी प्रबंधन ने हालात को भांपते हुए सुरक्षा बढ़ा दिया है. मेन गेट से पहले ही बैरियर पर चेकिंग शुरु कर दी गई है. CISF जवानों को मुस्तैद किया गया है. ताकि किसी तरह के हालात से निपटा जा सके.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन किया है. महंत ने प्रबंधन से अपील किया कि शहर को बर्बाद न होने दें. उनके अलावा प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने भिलाई सत्याग्रह का समर्थन किया है. विधायक द्वारकाधीश यादव, विधायक रामकुमार यादव, विधायक कविता लहरे, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक विद्यावती सिधार, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, मुंगेली से प्रत्याशी रहे संजीत बनर्जी, लोकसभा प्रत्याशी वीरेश ठाकुर, विधायक बालेश्वर  साहू, विधायक चतुरी नंद, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरवंश ने भिलाई को नहीं बिकने देंगे का नारा बुलंद किया.
सत्याग्रह स्थल पर रोजाना बड़ी तादाद में लोग जुट रहे हैं. वहीं सोमवार को बीएसपी प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और विधायक देवेंद्र यादव से चर्चा करने की कोशिश की. हालांकि सत्याग्रह स्थल पर भारी भीड़ और कुछ अन्य कारणों के चलते तत्काल चर्चा नहीं हो सकी.
इन मुद्दों पर सत्याग्रह:
सेक्टर-9 अस्पताल की व्यवस्थाएं, मैत्री बाग, स्कूलों सहित भिलाई इस्पात संयंत्र यानी बीएसपी से जुड़े अनेक मामलों को लेकर यह आंदोलन चलाया जा रहा है. भिलाई सत्याग्रह आंदोलन को कई श्रमिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है. इसके साथ ही टाउनशिप क्षेत्र के बड़ी संख्या में रहवासी भी सत्याग्रह स्थल पर पहुंच रहे हैं.
विधायक देवेंद्र यादव के सत्याग्रह को समर्थन देने पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी निशु चंद्राकर, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे, महापौर नीरज पाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, नीता लोधी, लालचंद वर्मा, राजेंद्र सिंह परगनिहा, योगेश सोनी, टी. जोगा राव, लक्ष्मीपति राजू, राजेंद्र शर्मा, रमेश पाल, मनोज पांडे, श्याम लाल साहू, जय प्रकाश नायर, संजय साहू इंटक ठेका श्रमिक, फौजी अरुण सिसोदिया, गुरलीन सिंह, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, बंटी साहू, डी कामराजू, शीजू एंथनी, गुड्डू खान, भोलू श्रीवास्तव, अली हुसैन सिद्दीकी, साकेत चंद्राकर, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, सुमित पवार, आशीष यादव, शरद मिश्र, हरीश सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। आज भी शहर के अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं का जत्था आंदोलन को समर्थन देने पहुंचा.
उपवास पर बैठे विधायक भैया देवेंद्र यादव के समर्थन में पूर्व DMF सदस्य ईश्वर यादव तथा ग्राम पंचायत मोतीपुर के उपसरपंच समीर कैवर्त्य धरना स्थल पर पहुंचे.
समर्थनकर्ताओं ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर विधायक देवेंद्र यादव के साथ एकजुटता व्यक्त की और प्रशासन एवं प्लांट प्रबंधन से भिलाई से जुड़ी जनहित की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की. उन्होंने कहा कि भिलाई के नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान बड़ी तादाद में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. आंदोलन को लगातार मिल रहे जनसमर्थन से प्रशासन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है.
विधायक देवेंद्र यादव का सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी है. उनके समर्थन में पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित कई नेता पहुंचे. अब देखना होगा कि बातचीत के बाद कांग्रेस की आगे की रणनीति क्या रहती है और भिलाई के इन मुद्दों का समाधान किस दिशा में आगे बढ़ता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t