नेशनल हाइवे में दर्दनाक हादसा, गड्ढे से बाइक अनियंत्रित, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश
Tragic accident on National Highway: Bike loses control in pothole, young man dies after being hit by truck, family mourns, villagers angry
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा तहसील कार्यालय के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे की वजह से हुआ. जहां बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक नम्बर CG15 E 8111 चालक राजपुर से रामानुजगंज की तरफ जा रहा था. तहसील कार्यालय के पास सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क पर गिर पड़ा. इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक नम्बर CG15 EE 2549 सीधे बाइक चालक पर आ गया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है. लेकिन ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.
चश्मदीदों ने बताया कि सड़क की खराब हालत और गहरे गड्ढे इस हादसे की असल वजह हैं. अगर सड़क सहीं ढंग से मरम्मत की गई होती। तो यह हादसा टाला जा सकता था. राजपुर शहर की सीमा गेउर नदी से तहसील कार्यालय तक मानी जाती है. और इस दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है.
स्थानीय लोग लगातार धूल, बीमारियों और सड़क की खराब हालत की वजह से होने वाले हादसों से जूझ रहे हैं. उनका कहना है कि अगर निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए तो भविष्य में इस तरह की जानलेवा हादसों से बचा जा सकता है.
पुलिस ने कहा कि सड़क हादसे की डिटेल जांच जारी है और ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. साथ ही यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण और सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर भी सवाल खड़ा करता है.
यह हादसा स्थानीय प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों के लिए चेतावनी है कि सड़क पर गड्ढे और असुरक्षित मार्ग यातायात के लिए बहुत खतरनाक हैं. अधिकारियों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
इस मामले के चलते स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि सड़क पर सुरक्षा संकेतक, गहरी खाई पर चेतावनी बोर्ड और अस्थायी बाड़ लगाकर हादसों से बचाव किया जाए. राजपुर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और निर्माण में देरी की वजह से नागरिकों की फिक्र बढ़ गई है. यह हादसा स्थानीय प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों के लिए यह संदेश है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई. तो भविष्य में और भी जानलेवा हादसों की संभावना बनी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



